दिल्ली व लखनऊ की मेट्रो से भी महंगा है इंदौर की मेट्रो का सफर
दिल्ली व लखनऊ की मेट्रो से भी महंगा है इंदौर की मेट्रो का सफर
लखनऊ मेट्रो में इतने ही स्टेशन की दूरी तय करने पर यात्रियों काें 50 रुपये देना पड़ते है। वही दूरी के हिसाब से किराए का आंकलन करने तो इंदौर में जहां 17 …और पढ़ें
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 09:53:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 09:53:14 AM (IST)
इंदौर में मेट्रो का सफर महंगा। (फाइल फोटो)
HighLights
1. 17 किलोमीटर दूरी में बने 16 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का सफर शुरू होने वाला है
2. इस दूरी को तय करने के लिए शहरवासियों को 80 रुपये किराया देना होगा
3. इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए निर्धारित दरे दिल्ली व लखनऊ मेट्रो से भी ज्यादा है
उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक 17 किलोमीटर दूरी में बने 16 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का सफर शुरू होने वाला है। इस दूरी को तय करने के लिए शहरवासियों को 80 रुपये किराया देना होगा।
इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए निर्धारित दरे दिल्ली व लखनऊ मेट्रो से भी ज्यादा है। इस वजह से अन्य मेट्रो के मुकाबले शहरवासियों को मेट्रो के सफर के लिए ज्यादा राशि देना होगी। इंदौर मेट्रो में 15 स्टेशन की दूरी करने पर जहां यात्रियों को 80 रुपये शुल्क देना है।
वही लखनऊ मेट्रो में इतने ही स्टेशन की दूरी तय करने पर यात्रियों काें 50 रुपये देना पड़ते है। वही दूरी के हिसाब से किराए का आंकलन करने तो इंदौर में जहां 17 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले पर 80 रुपये का शुल्क देना होगा। वही दिल्ली मेट्रो में यह दूरी यात्री इंदौर के किराए से आधे फेयर में यानि 42 रुपये में तय कर रहे है। किराए की इस विसंगति पर मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि किराया पूर्व में फिक्स किया जा चुका है। यात्रियों की संख्या के आंकलन व मेट्रो का किराया निर्धारण करने वाली कमेटी इस पर भविष्य में निर्णय लेगी।
सैप्ट व एडीबी की टीम की स्टडी : बस से डेढ़ घंटे का सफर 30 मिनट में मेट्रो से होगा पूरा
सेप्ट यूनिवर्सिटी व एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ने पूर्व में इंदौर में मेट्रो के सफर करने वाले व बस में सफर करने वाले यात्रियों का तुल्नात्मक स्टडी की थी। इसमें यह अाया था कि सिटी बस से रेडिसन ने एयरपोर्ट तक दूरी तय करने यात्री को एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। वही मेट्रो से यह सफर 30 मिनट है। इस वजह से मेट्रो सिटी बस के मुकाबले कम समय में लोगों को गंतव्य तक पहुचाएंगी।
बस में 30 तो मेट्रो में देना होंगे 80 रुपये
सिटी बस प्रबंधन द्वारा अभी रेडिसन चौराहे से गांधी नगर मेट्रो स्टेशन के समीप मौजूद चौराहे तक चार सिटी बसे संचालित की जाती है। इस दूरी को बस से तय करने पर अभी 30 रुपये देना होते है। वही मेट्रो से इस दूरी को तय करने में 80 रुपये देना होंगे।
खजराना व एयरपोर्ट तक जाने के लिए फीडर बसों का करना होगा इंतजाम
18 जून से मेट्रो को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक चलाने की तैयारी की जा रही है लेकिन अभी इसके साथ मेट्रो को सिटी बस सेवाओं से भी कनेक्ट करना होगा। पूर्व में मेट्रो के अधिकारियों की सिटी बस प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी लेकिन अभी तक फीडर बसों के रुट तय नहीं हुए।
यदि रेडिसन चौराहे से खजराना तक मेट्रो के कनेक्ट करते हुए बस चलाई जाएगी तो लोग इसका ज्यादा उपयोग करेंगे। वही गांधी नगर स्टेशन से एयरपोर्ट, गांधी नगर व कालानी नगर व छोटा बांगड़दा के लिए भी फीडर बस चलानी होगी।
naidunia_image
हमने लखनऊ मेट्रो का फेयर मॉडल अपनाया है
हमने लखनऊ मेट्रो का फेयर मॉडल अपनाया है। इंदौर मेट्रो का फिक्स फेयर तय हो गया है। भविष्य में किराया निर्धारण करने वाली कमेटी आंकलन कर किराए का निर्धारण कर सकेगी। – एस कृष्ण चैतन्य, एमडी मेट्रो
इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक और हेरिटेज इमारतों के बीच की दूरी का किया सर्वे
Source link
#दलल #व #लखनऊ #क #मटर #स #भ #महग #ह #इदर #क #मटर #क #सफर
Previous post
Instagram is finally letting everyone reorganize their profile grid
Nearly a year after it was announced, Instagram says it’s delivering the ability to rearrange the posts in your profile grid. It had been available to some people in test groups, but as of June 8th, it’s rolling out widely via the Android and iPhone mobile apps.
Until now, the posts on your Instagram profile have been locked in chronological order beyond the ability to pin three posts at the top, but once the feature is live on your account, you can long-press and drag posts freely, no matter how old they are. Any posts that are pinned will remain at the top.
Next post
Kangana Ranaut: कंगना ने कहा- जॉन अब्राहम ने निभाई दोस्ती, बिना पैसे लिए दिया भारत भाग्य विधाता का टाइटल
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी भारत भाग्य विधाता को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत 26/11 आतंकी हमले की अनसुनी कहानी लेकर आई हैं। कंगना की क्राइम थ्रिलर फिल्म का भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हो चुका है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। मूवी में कंगना रनौत नर्स के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।
ऐसे में अब कंगना ने फिल्म के टाइटल यानी भारत भाग्य विधाता को लेकर बताया किया ये मूवी बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के बिना कभी नहीं बन पाती। कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक खास किस्सा सुनाया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने बताया कि अभिनेता जॉन अब्राहम ने भारत भाग्य विधाता के टाइटल दिलाने में शीर्षक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ऐसा उन्होंने बिना कोई पैसा लिए किया।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोलते हुए, कंगना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नाम पहले नर्सेस ऑफ कामा था। लेकिन, जैसे-जैसे टीम ने फिल्म पर और काम किया, उन्हें लगा कि कोई दूसरा नाम इसकी भावना और बड़े संदेश को बेहतर ढंग से दिखाएगा। कंगना के अनुसार, भारत भाग्य विधाता नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से प्रेरित था, जिसमें उन्होंने भारत के मेहनतकश लोगों को देश की किस्मत बनाने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें और उनकी टीम को बहुत पसंद आई। लेकिन, एक रुकावट थी। यह नाम पहले से ही रजिस्टर था और जॉन अब्राहम का था। कंगना ने बताया, जब उन्होंने जॉन को कॉल करके टाइटल मांगा तो उन्होंने तुरंत हां कर दी और बिना किसी पैसे की मांग किए यह नाम उन्हें दे दिया।
pc-newsbytesapp.com
Kangana Ranaut, Bharat Bhhagya Viddhaata, John Abraham,
Post Comment