स्वामित्व योजना में जिम्मेदारी तय करने को लेकर पटवारियों और राजस्व विभाग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। देवास में तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा सम…और पढ़ें
HighLights
- ऑनलाइन राजस्व काम भी ठप करने का ऐलान
- स्वामित्व योजना में निष्पादक अधिकारी बनाने का विरोध
- 320 पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर विरोध दर्ज कराया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : स्वामित्व योजना में जिम्मेदारी तय करने को लेकर पटवारियों और राजस्व विभाग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। देवास में तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने के बाद बुधवार को इंदौर में करीब 320 पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर विरोध दर्ज कराया।
राजस्व कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है
प्रदेश संगठन के आह्वान पर पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से भी अलग रहने का ऐलान किया है। इससे राजस्व विभाग के ऑनलाइन और राजस्व कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। पटवारियों का विरोध स्वामित्व योजना में उन्हें निष्पादन अधिकारी बनाए जाने को लेकर है।
पटवारी जमीन के मालिक या टाइटल होल्डर नहीं होते
संघ का कहना है कि पटवारी जमीन के मालिक या टाइटल होल्डर नहीं होते। इसके बावजूद योजना के तहत दस्तावेजों में निष्पादन की भूमिका दिए जाने से भविष्य में जमीन के स्वामित्व, रजिस्ट्री या फर्जीवाड़े से जुड़े विवाद सामने आने पर कानूनी जिम्मेदारी पटवारियों पर आ सकती है।
देवास की कार्रवाई बनी चिंगारी
पटवारी संघ के अनुसार, योजना शुरू होने के समय से ही इस जिम्मेदारी का विरोध किया जा रहा है। आपत्तियों के बावजूद व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया। देवास में काम नहीं करने पर तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त होने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया और बुधवार को विरोध का अगला चरण शुरू किया गया।
#दवस #म #नलबन #क #कररवई #स #भडक #पटवर #इदर #क #न #सरकर #वटसएप #गरप #छडकर #जतय #वरध



Post Comment