संजय मांजरेकर ने भुवनेश्वर के चयन को सही फैसला बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आईपीएल के बाद ही उनकी टीम में वापसी हो जाएगी। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की निरंतरता और विकेट लेने की क्षमता की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘अगर किसी गेंदबाज का आईपीएल शानदार रहता है, तो मेरा मानना है कि उसे तुरंत भारतीय टीम में चुन लिया जाना चाहिए। इसकी वजह यह है कि भारतीय परिस्थितियों में आईपीएल जैसी बल्लेबाजों के अनुकूल लीग में शानदार गेंदबाजी करना बड़ी उपलब्धि है।’ उन्होंने आगे कहा कि भुवनेश्वर कुमार पूरे आईपीएल सीजन में बेहद प्रभावी रहे और गेंद से कई मौकों पर गेम का रुख बदलने में सफल हुए।
#IPL #क #बद #ह #मलन #चहए #थ #टम #इडय #म #जगह #सजय #मजरकर #न #वरषय #खलड #पर #दय #बड #बयन



Post Comment