देवास के समीप स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के बाद घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया जा रहा है। हादसे में 15 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को इंदौर के टी. चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं तीन घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ मरीजों को अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा लगभग 9 घायल देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि चार मजदूर 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से करीब पांच घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पढ़ें: गयाजी में पुलिस-जनता संवाद की नई पहल, हर महीने थानों में लगेगा लोक संवाद; सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार फैक्टरी में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के घरों में कंपन महसूस किया गया और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। हादसे के बाद मजदूर जलती हुई फैक्टरी से भागकर बाहर निकले। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को देवास से इंदौर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात करीब दस बजे एयरपोर्ट से सीधे चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने यहां देवास फटाका फैक्ट्री में हुई घटना में प्रभावितों से मिले और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
Source link
#दवस #हदस #गभर #झलस #कई #मरज #इदर #रफर #पच #क #हलत #नजक #घयल #दवस #म #इलजरत #न #जन #हल



Post Comment