इंदौर जीआरपी ने रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर जितेंद्र चावला उर्फ जित्तू को गिरफ्तार किया है।
HighLights
- शांति एक्सप्रेस में महिला यात्री का चोरी हुआ था पर्स
- 500 CCTV फुटेज से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई
- विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं आरोपी पर 20 से ज्यादा केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय शातिर चोर जितेंद्र चावला उर्फ जित्तू को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीएसपी (रेल) ज्योति शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को विष्णुपुरी निवासी मीना बिनवानी के स्वर्णाभूषण चोरी हुए थे। 59 वर्षीय मीना अपने पति के साथ शांति एक्सप्रेस से अहमदाबाद से इंदौर आ रही थीं। इसी दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में करीब 11.8 तोला सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी राशि रखी थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इंदौर, नीमच, रतलाम सहित कई रेलवे स्टेशनों के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की गतिविधियों और लोकेशन का विश्लेषण किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र चावला उर्फ जित्तू निवासी नैनीताल, उत्तराखंड को नीमच से गिरफ्तार कर लिया।
कई राज्यों में भेजी गईं पुलिस टीमें
टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार आरोपी बेहद शातिर है और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात और दिल्ली सहित कई राज्यों में भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 15 लाख रुपये कीमत का सोने का हार, कंगन, अंगूठियां और कान के टाप्स बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन तोड़कर ट्रेन से बाहर फेंकने की बात भी स्वीकार की है।
महंगी जिंदगी जीने के लिए करता था चोरी
पूछताछ में जित्तू ने बताया कि वह महंगे शराब बारों में जाने, नई महिला मित्र बनाने और अलग-अलग जगहों पर घूमने के शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। उसने मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई राज्यों में अपराध करना स्वीकार किया है। जांच में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
Source link
#दशभर #म #वरदत #स #जयद #कस #सशल #मडय #पर #महलओ #स #दसत.. #CCTV #फटज #खगलकर #शतर #चर #इदर #स #गरफतर



Post Comment