कानूनी कार्रवाई से बचने के एवज में अधिकारी राहुल शर्मा ने शुरुआत में 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद मामला 1.50 लाख रुपये पर तय हुआ। एक …और पढ़ें
HighLights
- मुखबिर को ट्रेप करने के बाद अधिकारी के पास भेजा और रंगेहाथ पकड़ा
- इंदौर में महंगे दामों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया
- कानूनी कार्रवाई से बचने के एवज में अधिकारी राहुल शर्मा ने शुरुआत में 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लोकायुक्त टीम ने सोमवार को इंदौर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और उनके मुखबिर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रमोद दुबे निवासी बाणगंगा, देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम घीसलाय स्थित ‘पटेल एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी’ के सह-संचालक हैं। इन्होंने शिकायत में बताया गया कि छह मई को खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने शिकायतकर्ता पर इंदौर में महंगे दामों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की धमकी दी।
कानूनी कार्रवाई से बचने के एवज में अधिकारी राहुल शर्मा ने शुरुआत में 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद मामला 1.50 लाख रुपये पर तय हुआ। इस पर अधिकारी ने एक लाख रुपये बातचीत के बाद ही ले लिए थे और 50 हजार रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इस पर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मुखबिर को ट्रैप कर अधिकारी के पास भेजा
आरोपित अधिकारी राहुल शर्मा के इशारे पर उसका मुखबिर रामू लोहिया निवासी पालदा कलेक्ट्रेट परिसर के पास शिकायतकर्ता प्रमोद दुबे से रिश्वत की आंशिक राशि 20 हजार रुपये लेने पहुंचा। जैसे ही उसने पैसे लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने रामू लोहिया से अधिकारी राहुल शर्मा को फोन लगवाया। शर्मा ने लोहिया को कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर दो के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर मिलने बुलाया। जब राहुल शर्मा वहां पहुंचा, तो रामू ने उसे रिश्वत के रुपयों से भरा लिफाफा सौंप दिया।
हालांकि, कलेक्ट्रेट परिसर में लेन-देन से बचते हुए या भनक लगने के डर से राहुल शर्मा ने वह लिफाफा कार्यालय परिसर में रखने से मना कर दिया और रामू लोहिया को निर्देश दिया कि वह यह लिफाफा बाद में सीधे उसके घर पहुंचा दे। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई को पुख्ता किया। कार्रवाई के दौरान ट्रैपदल कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक राकेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह बघेल, विजय कुमार, शिवप्रकाश पाराशर, पवन पटोरिया, आशीष नायडू आदि शामिल रहे।
#धमक #दकर #मग #लख #रपय #हजर #रशवत #लत #धरय #कनषठ #आपरत #अधकर #और #उसक #मखबर



Post Comment