शिक्षा नीति, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को इंदौर में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोल…और पढ़ें
HighLights
- कांग्रेस नेता पहुंचे विद्यार्थियों के बीच, बोले शिक्षा से दूर कर रही सरकार
- कांग्रेस ने बुधवार को इंदौर में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला
- कहा कि एनटीए भंग की जाए, नीट समेत अन्य परीक्षाओं का स्वतंत्र आडिट हो और मंत्री से इस्तीफा लिया जाए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: शिक्षा नीति, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को इंदौर में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में 152 से अधिक पेपर लीक की घटनाओं ने 7.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। सरकार परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में विफल रही।
अब दोषियों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाया जा रहा है। न्याय मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है नाबालिग युवतियों से दिल्ली पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है। इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कांवरे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एनटीए भंग की जाए, नीट समेत अन्य परीक्षाओं का स्वतंत्र आडिट हो और मंत्री से इस्तीफा लिया जाए।
कांग्रेस नेता इंदौर में आयोजित छात्र संवाद में हिस्सेदारी करने पहुंचे थे। इन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज नाम से कांग्रेस शिक्षा प्रणाली में सुधार करने और भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन 28 शहरों में चला रही है। अब उसे 100 शहरों तक बढ़ाया जाएगा। स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रियव्रत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की शिक्षा नीति से देश का युवा निराश और आक्रोशित है।
उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में धांधली, ओएमआर शीट में गड़बड़ियां और री-नीट के बाद भी सामने आई विसंगतियां इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की।
उनका आरोप था कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मंत्री के इस्तीफे के साथ ही नीट सहित सभी प्रमुख परीक्षाओं का स्वतंत्र आडिट कराया जाए, ओएमआर शीट सार्वजनिक की जाएं तथा पेपर लीक माफिया और उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सभी सरकारी भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाध्यकारी वार्षिक कैलेंडर लागू करने की भी मांग की गई।
शिक्षा का हक छिन रही सरकार
युवा संवाद के दौरान कांग्रेस नेता बुधवार को तिलक नगर, भंवरकुआ और किला मैदान क्षेत्र में होस्टल और कोचिंग एकेडमी में पहुंचे। शाम को रविंद्र नाट्यगृह में छात्र संवाद आयोजित किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रियव्रत सिंह, सत्यनारायण पटेल, हीना कांवरे और कांग्रेस नेताओं ने छात्रों और युवाओं को संबोधित किया।
दिल्ली मार्च पर हुए बल प्रयोग का उदाहरण देते हुए पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार न केवल शिक्षा से युवाओं को वंचित करना चाहती है बल्कि धांधली कर अपनों को लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की मांग करती है। जो केजी से लेकर पीजी तक होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फासीवादी ताकतें शिक्षित युवाओं व समाज को हमेशा अपना दुश्मन मानती है।
पेपर लीक मामलों के लिए होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन, NEET विवाद के बीच पीएम मोदी का बड़ा एलान
#धरमदर #परधन #क #इसतफ #क #सथ #एनटए #भग #करन #क #मग #क #लकर #शहर #म #कगरस #करग #आदलन



Post Comment