×
नपा ने नहीं सुनी फरियाद, तो गुना के फुलवारी कॉलोनी में रहवासियों ने चंदा जोड़कर खुद बनाई सड़क

नपा ने नहीं सुनी फरियाद, तो गुना के फुलवारी कॉलोनी में रहवासियों ने चंदा जोड़कर खुद बनाई सड़क

गुना की फुलवारी कॉलोनी में नगर पालिका से बार-बार मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने पर रहवासियों ने स्वयं चंदा जुटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दि…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 04:23:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 04:23:46 PM (IST)

कॉलोनीवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर एबी रोड से फुलवारी कॉलोनी तक सड़क बनाने का संकल्प लिया। नईदुनिया।

HighLights

  1. गुना की फुलवारी कॉलोनी में नगर पालिका ने नहीं बनाई सड़क
  2. रहवासियों ने स्वयं चंदा जुटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया
  3. मोहल्ला सुधार समिति के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना । शहर की एक कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर अनेक बार नगर पालिका से गुहार लगाने के बाद भी जब सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो कॉलोनी के रहवासियों ने खुद ही सड़क बनाने का निर्णय लिया है।

मामले में मोहल्ला सुधार समिति फुलवारी कॉलोनी ने एबी रोड से फुलवारी कॉलोनी की रोड बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है।

नपा ने नहीं बनाई सड़क

समिति के संयोजक अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि रोड बनाने को लेकर कॉलोनीवासियों में उत्साह है। नगरपालिका परिषद गुना सहित गुना के अनेक जनप्रतिनिधियों से रोड के लिए मिन्नतें करने के बाद भी जब रोड नहीं बनी तो कॉलोनीवासियों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए स्वयं रोड बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खबर: MP में आ रहा है नया कॉलोनी एक्ट, अब एक क्लिक पर घर बैठे जांचें कॉलोनी वैध है या अवैध

सीएमओ ने नहीं उठाया फोन

इस अवसर पर कॉलोनी के सत्यप्रकाश माथुर, बनवारीलाल दीक्षित, चौथमल शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, रमेश गुर्जर, पंकज नामदेव, राजकुमार जोशी, केएल नामदेव, नवल किशोर मीना, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, अजब सिंह राजपूत, रीतेश शर्मा, कमलेश शिवहरे, वीरेंद्र सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। इधर मामले में नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी का पक्ष जानने फोन किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

#नप #न #नह #सन #फरयद #त #गन #क #फलवर #कलन #म #रहवसय #न #चद #जडकर #खद #बनई #सडक

Post Comment