नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन के भीतर अनुशासन मजबूत करने के लिए सोमवार को पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति का गठन किया है। जिला अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय (गुड्डन) ने इस नई समिति की घोषणा की। पार्टी विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए बनी इस समिति की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। इटारसी के धर्मेंद्र मालवीय को कमान जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, इटारसी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मालवीय को इस अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए नर्मदापुरम से जीजी जोसफ, पिपरिया से एडवोकेट धर्मेंद्र नागवंशी, सिवनी मालवा के शिवपुर से मनीष देवड़ा और सोहागपुर से एडवोकेट मंगल सिंह रघुवंशी को सदस्य बनाया गया है। अनुशासनहीनता पर जिला स्तर पर होगी कार्रवाई जिला अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि इस समिति को बनाने का असली मकसद पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखना और मर्यादा तोड़ने वाले नेताओं की शिकायत सुनना है। यह समिति गुटबाजी या अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों की तुरंत समीक्षा करेगी। इस फैसले की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और जिला प्रभारी संजय शर्मा को भी आधिकारिक तौर पर दे दी गई है।
#नरमदपरम #कगरस #न #बनई #सदसयय #अनशसन #समत #धरमदर #मलवय #बन #अधयकष #सगठन #म #अनशसन #बनए #रखन #क #जममदर #मल #Itarsi #News



Post Comment