इंदौर में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई गतिविधियां की जा रही है, ताकि लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके और वे जागरूक होकर नशे से दूरी बना सके। इस अभियान के तहत सोमवार को भी एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें नेहरू स्टेडियम में लारजेस्ट ह्यूमेन चेन बनाई जाएगी और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ये मानव श्रृंखला बनाए जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि ड्रग्स के दुर्व्यसन से इंदौर शहर को मुक्त बनाने के संकल्प में योगदान देने की अपील की है। मानव श्रृंखला का ये आयोजन सोमवार को सुबह 8.45 नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इसका उद्देश्य नशे से दूरी – जीवन से दोस्ती, आइए, मिलकर बनाएं नशामुक्त इंदौर। बता दे कि इस अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा पैदल रैली, बाइक-कार रैली, साइक्लोथोन सहित कई आयोजन कर चुकी है। वहीं इस अभियान से बॉलीवुड के कलाकार भी जुड़ चुके है और वीडियो के माध्यम से जागरूकता का संदेश दे चुके है। इस अभियान से एक्टर गोविंद नामदेव, सुधांशु पांडे, सीआईडी शो के कलाकार दयानंद शेट्टी, कॉमेडियन सुनील पाल और एक्टर नील नितिन मुकेश भी वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के संदेश दे चुके है।
#नश #स #दर #ह #जरर #अभयन #आज #नहर #सटडयम #म #बनएग #लरजसट #हयमन #चन #बड़ #सखय #शमल #हग #लग #Indore #News



Post Comment