×
रतलाम एसपी की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड टीआई समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच, चाकूबाजी और आगजनी पर कड़ा एक्शन

रतलाम एसपी की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड टीआई समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच, चाकूबाजी और आगजनी पर कड़ा एक्शन

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद एसपी अमित कुमार ने रविवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए टीआई समेत 3 पुलिसक…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 11:22:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 11:22:10 PM (IST)

रतलाम में बेखौफ बदमाशों पर भारी पड़ी प्रशासनिक सुस्ती।

HighLights

  1. शनि गली चाकूबाजी केस में एफआरवी स्टाफ पर गिरी गाज
  2. रतलाम में अपराधों की बाढ़ के बीच विशेष कांबिंग गश्त
  3. रतलाम में बेखौफ बदमाशों पर भारी पड़ी प्रशासनिक सुस्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद एसपी अमित कुमार ने रविवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए टीआई जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेन्द्र सिंह सेंगर तथा तत्कालीन एफआरवी-112 में तैनात आरक्षक (वर्तमान प्रधान आरक्षक) भूपेन्द्र सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया। वहीं मामले में अन्य बीट अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

शनि गली चाकूबाजी में लापरवाही उजागर

10 जुलाई को शनि गली में हुई चाकूबाजी की घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित बाबर फिरदोस खान पठान के विरुद्ध पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे और उसका नाम थाना स्टेशन रोड की गुंडा सूची में भी शामिल था। इसके बावजूद उसके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित बीट अधिकारी, चीता पुलिस और एफआरवी स्टाफ ने असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी नहीं रखी, जिससे गंभीर घटना हुई। घटना के दौरान एफआरवी मौके पर मौजूद होने के बावजूद आरोपित ने फरियादी अंकित भोई पर चाकू से हमला कर दिया।

क्षेत्र में लगातार जारी हैं अपराध, थाने का हुआ था घेराव

इधर, थाना क्षेत्र में अपराधों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला हरमाला रोड स्थित लक्ष्मीनगर का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते गोलू उर्फ चिंटू सोलंकी ने निखिल चौरसिया के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाकिलों में आग लगा दी। आरोपित ने दोबारा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

15 जुलाई को महापौर समेत भाजपा नेताओं ने भी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव किया था। लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, रंगदारी, आगजनी और मारपीट की घटनाओं के बीच पुलिस ने शनिवार रात विशेष कांबिंग गश्त चलाकर 37 स्थायी वारंट और 71 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों और जिलाबदर अपराधियों की सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें- भिंड में गुंडों का निकला जुलूस, सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने 500 मीटर पैदल घुमाया

एएसपी को सौंपी गई जांच

एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#रतलम #एसप #क #बड #कररवई #सटशन #रड #टआई #समत #पलसकरमय #क #कय #लइन #अटच #चकबज #और #आगजन #पर #कड #एकशन

Post Comment