नीमच में छात्र दमन, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध:  राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप – Neemuch News

नीमच में छात्र दमन, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध: राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप – Neemuch News

नीमच में सीटू (CITU) सहित विभिन्न जन संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश की शिक्षा प्रणाली में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार, नीट पेपर लीक की जांच, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को वापस लेने, दिल्ली में छात्रों

प्रदर्शनकारियों ने नगर में एक रैली निकाली, जिसमें जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद, उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम पराग जैन को सौंपा।

सीटू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जवेरिया और जिला महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध को कुचलने का काम कर रही है। ज्ञापन सौंपने से पहले जनवादी नौजवान सभा के नितेश यादव ने सभी मांगों का वाचन किया। उपस्थित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं के घायल होने और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कई प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने मांग की कि परीक्षा संकट को रोकने में विफल रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए।

अन्य मांगों में विवादास्पद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस लेकर समानता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित एक नई नीति बनाना शामिल है। इसके अलावा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में व्यापक सुधार कर परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो सीटू देश भर की यूनियनों, किसान संगठनों, छात्र-युवा समूहों और बुद्धिजीवियों को साथ लेकर एक तीव्र व व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगा। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन में एसएफआई के ऋषभ शर्मा, देवेंद्र सेन, अभिषेक यादव, दीपेश चंदेल, डीवाईएफआई के अरुण चंदेल, कृपाल सिंह मंडलोई, सीटू की सुनीता धाकड़, शालिनी जयंत, मुकेश नागदा, माकपा के वसीम खान, निरंजन गुप्ता राही, पंकज नागदा और जनवादी लेखक संघ की प्रियंका कविश्वर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#नमच #म #छतर #दमन #सनम #वगचक #क #गरफतर #क #वरध #रषटरपत #क #नम #एसडएम #क #सप #गय #जञपन #कदर #सरकर #पर #लगए #आरप #Neemuch #News

Previous post

AliExpress fined almost $630 million over illegal product sales

AliExpress has been hit with a €550 million (about $629 million) fine for violating Europe’s Digital Services Act (DSA) rules by failing to prevent illegal, unsafe, or counterfeit products from being sold on the e-commerce platform. The European Commission ruled that AliExpress didn’t take effective measures to reduce the dissemination of illegal products, noting the company “allocated insufficient staff” to verify products, and failed to remove unsafe toys and dangerous cosmetics for “multiple weeks” after they were detected.

“The spread of counterfeit clothing, unsafe toys, dangerous cosmetics and other illegal and harmful products is not an unavoidable cost of shopping online — it is a failure by AliExpress to comply with its obligations under the Digital Services Act,” EU tech chief Henna Virkkunen said in the announcement. “Scale is not an excuse; risks must be identified and addressed systematically to ensure consumers can safely shop online.”

This is the highest penalty ever imposed under the bloc’s DSA rulebook, followed by rival Chinese retailer Temu, which was also fined more than $230 million for similar DSA infractions in May. AliExpress now has until October 20th 2026 to remedy the breach, or risk facing additional periodic fines.

#AliExpress #fined #million #illegal #product #salesLaw,News,Online Shopping,Policy,Politics,Regulation,Tech

Next post

वनकर्मियों पर आदिवासियों के साथ मारपीट का आरोप: दमोह में कलेक्टर को ज्ञापन दिया; वन अधिकार पट्टे जारी करने की मांग – Damoh News

Post Comment