×
वनकर्मियों पर आदिवासियों के साथ मारपीट का आरोप:  दमोह में कलेक्टर को ज्ञापन दिया; वन अधिकार पट्टे जारी करने की मांग – Damoh News

वनकर्मियों पर आदिवासियों के साथ मारपीट का आरोप: दमोह में कलेक्टर को ज्ञापन दिया; वन अधिकार पट्टे जारी करने की मांग – Damoh News


दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के कनोरा गांव के आदिवासियों ने सोमवार शाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण की मांग की। साथ ही वन विभाग पर बेदखली के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जंगल से हटाने और मारपीट का आरोप एकता परिषद के नेतृत्व में पहुंचे आदिवासियों ने बताया कि 18 जुलाई को वन विभाग की टीम ने कनोरा गांव में झोपड़ियां तोड़ दीं और पुरुष व महिला ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही वन कर्मियों पर खेती का सामान जब्त करने का भी आरोप लगाया गया। 40 नए दावे सौंपकर पट्टे देने की मांग एकता परिषद के समन्वयक सुजात खान ने बताया कि ग्रामीणों ने वन अधिकार कानून के तहत दावे प्रस्तुत किए हैं, जिनका जिला व खंड स्तर पर निराकरण नहीं हो सका है। आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को 40 नए दावे सौंपे और वन अधिकार पट्टे जारी करने की मांग की। अपर कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन ज्ञापन स्वीकार करने के बाद अपर कलेक्टर ने आदिवासियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसके साथ ही एकता परिषद ने जिले के सभी ब्लॉकों में लंबित वन अधिकार आवेदनों के त्वरित निराकरण की मांग दोहराई।

Source link
#वनकरमय #पर #आदवसय #क #सथ #मरपट #क #आरप #दमह #म #कलकटर #क #जञपन #दय #वन #अधकर #पटट #जर #करन #क #मग #Damoh #News

Post Comment