×
नीमच में 2.32 लाख रुपए का घी जब्त:  अग्रवाल संस से 8 सैंपल भोपाल लैब भेजे गए, रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक – Neemuch News

नीमच में 2.32 लाख रुपए का घी जब्त: अग्रवाल संस से 8 सैंपल भोपाल लैब भेजे गए, रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक – Neemuch News

नीमच जिले में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। भोपाल नियंत्रक और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को वीर पार्क रोड स्थित अग्रवाल संस घी डीलर के ठिकाने पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में बिक्री के लिए रखा श्रीमूल ब्रांड का शुद्ध घी और गाय का घी भारी मात्रा में मिला। टीम ने मौके पर मौजूद 179 लीटर और 302 किलोग्राम घी को सील कर लिया। इसकी कुल बाजार कीमत लगभग 2.32 लाख रुपए आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत गुणवत्ता जांच के लिए 1 लीटर, 500 एमएल, 200 एमएल, 5 किलो और 15 किलो टीन पैकिंग के कुल 8 सैंपल लिए गए। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स, भोपाल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यापारी को इस घी की बिक्री न करने की सख्त ताकीद दी गई है। जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बीते कुछ दिनों में घी के 15 सैंपल लिए जा चुके हैं और 5 लाख रुपए से अधिक का घी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी और यशवंत कुमार शर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Source link
#नमच #म #लख #रपए #क #घ #जबत #अगरवल #सस #स #सपल #भपल #लब #भज #गए #रपरट #आन #तक #बकर #पर #रक #Neemuch #News

Post Comment