MPPSC Exam Alert: 18 अक्टूबर को होगी ADPO की परीक्षा, 107 पदों के लिए 29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

MPPSC Exam Alert: 18 अक्टूबर को होगी ADPO की परीक्षा, 107 पदों के लिए 29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा की तारीख तय कर दी है।

Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 08:35:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 08:35:31 PM (IST)

MPPSC Exam Alert: 18 अक्टूबर को होगी ADPO की परीक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा की तारीख तय कर दी है। 18 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है और अभ्यर्थी 29 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने विलंब शुल्क 25 हजार रुपये निर्धारित किया है। एमपीपीएससी ने एडीपीओ भर्ती के लिए मार्च में अधिसूचना जारी की थी।

107 पदों पर होगी भर्ती: पदों के वर्गवार आवंटन की स्थिति

उस समय 90 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग को ज्ञापन सौंपा था। फिर जुलाई में आयोग ने 17 पद बढ़ा दिए। अब 107 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 29 पद सामान्य वर्ग, 17 एससी, 21 एसटी और 29 ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। पदों की संख्या बढ़ने के साथ आवेदन की अंतिम तारीख में भी बदलाव किया गया।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों पर होगी 3 स्तर पर जांच

आयोग के मुताबिक एडीपीओ परीक्षा के लिए अक्टूबर पहले सप्ताह से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश के करीब 10 से 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र रखे जाएंगे।

परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर जांच की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

Source link
#MPPSC #Exam #Alert #अकटबर #क #हग #ADPO #क #परकष #पद #क #लए #सतबर #तक #कर #सकग #आवदन

Previous post

Amazon Sundays: Closet Care Before Fall – Julia Berolzheimer

Next post

कौन है सुपरस्टार यश की पत्नी राधिका पंडित? खूबसूरती देख फैन्स हुए मंत्रमुग्ध, बोले- ये तो हुस्नपरी है…

Superstar Yash Wife Radhika Pandit: साउथ के सुपरस्टार यश इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी स्टार कास्ट को भी देखा गया था। जहां पर यश की पत्नी राधिका पंडित छा गई। सोशल मीडिया पर अब उनकी चर्चा भी हो रही है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन है।

टीवी और फिल्मों में किया काम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहीं जाने वाले यश की पत्नी का नाम राधिका पंडित है जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उनका जन्म 7 मार्च 1984 में बेंगलुरु में हुआ था। इसके बाद साल 2007 में टीवी शो ‘नंदगोकुला’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘कदंबरी’ और ‘सुमंगली’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

लेकिन राधिका पंडित ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद में साल 2008 में फिल्म ‘मोग्गीना मनसु’ से फिल्मों में काम करना शुरू किया। साथ ही वह कृष्णन लव स्टोरी, अधूरी और मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

लाइमलाइट से रहती है दूर

राधिका पंडित की खूबसूरती भी बेहद कमल की है और वह खूबसूरती के आगे तो बड़ी-बड़ी हसीनाओं को भी फेल कर सकती हैं। लेकिन वह ज्यादातर लाइमलाइट से दूरी रखना पसंद करती है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आती है।

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि राधिका पंडित ने 9 दिसंबर 2016 को सुपरस्टार यश के साथ में शादी कर ली थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक बेटा है और एक बेटी है। यश से शादी करने के बाद राधिका ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अभी के वक्त में वह अपना पूरा वक्त बच्चों और परिवार को ही देती हैं।

Post Comment