×
न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आकाशदीप-मुकेश की वापसी:ईरानी कप में दोनों ने 14 विकेट लिए; फिट हुए तो प्रसिद्ध कृष्णा भी जा सकते हैं

न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आकाशदीप-मुकेश की वापसी:ईरानी कप में दोनों ने 14 विकेट लिए; फिट हुए तो प्रसिद्ध कृष्णा भी जा सकते हैं


आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बंगाल के तेज गेंदबाजों ने ईरानी कप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। रेस्ट ऑफ इंडिया की 167 रन की जीत में आकाशदीप ने 6 और मुकेश कुमार ने 8 विकेट लिए। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर न्यूजीलैंड जा सकते हैं। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज नवंबर के आखिर में होगी। दो टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा होंगे। आकाशदीप को टीम मैनेजमेंट की पसंद माना जा रहा रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट आकाशदीप को रेड-बॉल प्लान का अहम हिस्सा मान रहा है। वे करीब 6 महीने बाद ईरानी कप से क्रिकेट में लौटे थे। आकाशदीप ने भारत के लिए अब तक 10 टेस्ट खेले हैं और 28 विकेट लिए हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट भी लिए थे। मुकेश की दावेदारी भी मजबूत मुकेश कुमार ने ईरानी कप में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। दूसरी पारी में 6 विकेट लेने के बाद उनकी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में वापसी की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट मुताबिक, टीम मैनेजमेंट चयनकर्ताओं को आकाशदीप के साथ मुकेश कुमार के नाम पर भी विचार करने की सलाह दे सकता है। मुकेश ने जुलाई 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे भारत के लिए 3 टेस्ट खेल चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस पर फैसला तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी न्यूजीलैंड दौरे पर जा सकते हैं। 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। वे मैच में सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर सके और तीसरे वनडे से बाहर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं मानी जा रही कि उन्हें पूरे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना पड़े। हालांकि, उनका चयन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा। तीनों के आने से तेज गेंदबाजी मजबूत होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ के साथ आकाशदीप और मुकेश कुमार को भी रेड-बॉल टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। प्रसिद्ध कृष्णा फिट हुए तो वे भी तेज गेंदबाजी विकल्पों में शामिल होंगे। भारतीय चयन समिति अगले सप्ताह न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन कर सकती है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो चुका है और फिलहाल प्रज्ञान ओझा की अगुआई में चार सदस्यीय चयन समिति काम कर रही है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
#नयजलड #टसट #क #लए #आकशदपमकश #क #वपसईरन #कप #म #दन #न #वकट #लए #फट #हए #त #परसदध #कषण #भ #ज #सकत #ह

Previous post

श्री दादाजी मंदिर निर्माण… खंडवा में गुरु पूर्णिमा से बंद हुआ काम अब तक नहीं हुआ शुरू | Khandwa Dadaji Temple Construction Work Stalled Marble Vendor Delay

Next post

भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने उठाया बड़ा कदम, आमिर जंगू की टीम में एंट्री

Post Comment