×
पंजाब से इंदौर पहुंचा 220 किलो वजन का बकरा, देखने वालों के उड़े होश, 5 फीट हाइट और 8 लाख रुपये तक कीमत

पंजाब से इंदौर पहुंचा 220 किलो वजन का बकरा, देखने वालों के उड़े होश, 5 फीट हाइट और 8 लाख रुपये तक कीमत

करीब ढाई साल की उम्र का यह बकरा अपनी कद-काठी, वजन और वीआईपी लाइफस्टाइल के कारण पूरे इंदौर में कौतूहल का विषय बना हुआ है। गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 04:29:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 04:29:22 PM (IST)

मोईन खान ने बच्चे की तरह पाला इंदौर का सबसे वजनी बकरा

डिजिटल डेस्क। इंदौर की गुलजार कॉलोनी इन दिनों एक बेहद खास मेहमान की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां के निवासी मोईन खान पंजाब से एक ऐसा अनूठा बकरा लेकर आए हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। करीब ढाई साल की उम्र का यह बकरा अपनी कद-काठी, वजन और वीआईपी लाइफस्टाइल के कारण पूरे इंदौर में कौतूहल का विषय बना हुआ है। गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर इसकी कुर्बानी दी जाएगी।

शाही डाइट और कूलर की हवा

इस बकरे का वजन करीब 215 से 220 किलोग्राम है, जो इसे संभवतः इंदौर का सबसे वजनी बकरा बनाता है। जमीन से इसकी गर्दन तक की हाइट लगभग 5 फीट और लंबाई 65 इंच है। मोईन खान बताते हैं कि इस बकरे की परवरिश बिल्कुल किसी बच्चे की तरह की गई है।

इसकी रोजाना की डाइट में 2 लीटर दूध, 250 ग्राम मिक्स ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, अखरोट, मुनक्का) और लगभग 8 से 10 किलो हरी पत्तियां शामिल हैं। भीषण गर्मी से बचाने के लिए बकरे को चौबीसों घंटे कूलर की ठंडी हवा में रखा जाता है और उसे पीने के लिए सिर्फ ठंडा पानी ही दिया जाता है।

8 लाख रुपये तक लग चुकी है कीमत

यह बकरा पंजाब की प्रसिद्ध ‘बीटल नस्ल’ का है, जिसके शरीर पर भूरे रंग के खूबसूरत स्पॉट्स (धब्बे) हैं। मोईन ने इसे सालभर पहले पंजाब में अपने एक दोस्त से 1,20,000 रुपये में खरीदा था और दो दिन का सफर तय कर इसे इंदौर लाए थे। सालभर की कड़ी मेहनत और अच्छी खिलाई-पिलाई के बाद इसकी कीमत लगाने कई खरीदार आए।

Source link
#पजब #स #इदर #पहच #कल #वजन #क #बकर #दखन #वल #क #उड #हश #फट #हइट #और #लख #रपय #तक #कमत

Post Comment