नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के चार मामले सामने आए। आजाद नगर में पांच माह पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने किराए के मकान में फांसी लगा ली। वहीं छोटी ग्वालटोली में एक तलाकशुदा महिला और खजराना क्षेत्र में बेरोजगारी से परेशान युवक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
5 माह पहले की थी लव मैरिज, पत्नी दो माह से मायके में थी
आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार गुरुवा नगर निवासी दुर्गेश (23) पुत्र अशोक गिरवाल का शव बुधवार रात करीब 12:30 बजे किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। सबसे पहले उसके मामा ने उसे देखा, जिसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि दुर्गेश प्लंबर का काम करता था। वह अपनी मां और भाई के साथ बड़वानी में रिश्तेदारी में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और बुधवार दोपहर ही इंदौर लौटा था। रात में उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि खाना बन रहा है। इसके बाद परिवार सो गया। देर रात मामा के घर पहुंचने पर घटना का पता चला।
प्रेम विवाह के बाद चल रहा था पारिवारिक विवाद
परिजनों के मुताबिक दुर्गेश पहले राऊ स्थित एक चॉकलेट कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात गायत्री से हुई थी। दोनों ने करीब पांच महीने पहले घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। पिछले दो महीने से गायत्री अपने मायके रंगवासा में रह रही थी और दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का मानना है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता गैस एजेंसी में काम करते हैं।
तलाकशुदा महिला ने घर में लगाई फांसी
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रिम्जा (30) पुत्री शंकर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार रिम्जा का काफी समय पहले तलाक हो चुका था। उसके माता-पिता की बीमारी के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसकी एक बहन भोपाल में रहती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अकेलेपन और अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह अपने माता-पिता के मकान में किराएदार रखकर मिलने वाली आय से अपना खर्च चलाती थी।
बेरोजगारी से परेशान युवक ने भी दी जान
खजराना थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी अजहर (26) पुत्र जहीरुद्दीन शेख ने भी बुधवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली। उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजहर लंबे समय से बेरोजगार था और इसी कारण मानसिक तनाव में रहता था। उसके पिता स्कूल के बच्चों की वाहन सेवा चलाते हैं। परिवार में मां हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है।
पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया, युवक ने लगा ली फांसी
पटेल नगर निवासी 27 वर्षीय अभिषेक मनोहर लाल चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके विरुद्ध पत्नी साधना ने शिकायत कर दी थी। अभिषेक को पुलिस ने बयान के लिए बुलाया था। वह थाने गया और लौट कर फांसी लगा ली।
स्वजन ने बताया अभिषेक एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता था। साधना टैक्सी काउंटर पर ही नौकरी करती थी। दोनों की दोस्ती हुई और मई में शादी कर ली। कुछ दिनों बाद ही विवाद शुरु हो गया और साधना ने एरोड्रम थाना में अभिषेक के विरुद्ध शिकायत कर दी। मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक को बयान के लिए बुलाया था।
उसने कहा साधना स्वजन से अलग करना चाहती है। वह संयुक्त परिवार से अलग होकर मायके के समीप ही मकान लेकर रहने का बोल रही है। पुलिसकर्मियों ने कहा साधना ने प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ था। उसने लौटकर फांसी लगा ली। बड़ा भाई खाना के बारे में पूछने गया तो दरवाजा नहीं खुला।
सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
शाजापुर में निजी स्कूल के शिक्षक की आत्महत्या मामले में आरोपी युवक हिरासत में, सोशल मीडिया पर छोड़ा था भावुक संदेश
Source link
#पच #मह #पहल #क #थ #लव #मरज #यवक #न #कर #ल #आतमहतय #इदर #म #चर #ममल #म #यवओ #न #द #जन



Post Comment