×
पाटन में 504 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार:  आबकारी विभाग ने सामदपुरा गांव में की बड़ी कार्रवाई – Jabalpur News

पाटन में 504 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार: आबकारी विभाग ने सामदपुरा गांव में की बड़ी कार्रवाई – Jabalpur News


पाटन क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 504 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई 22 अगस्त की शाम बेलखेड़ा स्थित सामदपुरा गांव में की गई, जहां एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। विभाग को लंबे समय से शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने सामदपुरा गांव में दबिश दी। दबिश के दौरान, टीम ने आरोपी नेक सिंह के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी में मकान से भारी मात्रा में 504 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसे बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। जब्त की गई इस शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2,77,500 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी नेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त माफियाओं और विक्रेताओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

#पटन #म #लटर #अवध #दश #शरब #जबत #एक #गरफतर #आबकर #वभग #न #समदपर #गव #म #क #बड #कररवई #Jabalpur #News

Post Comment