×
पिता ने एक महीने के बेटे को मार डाला:  सिर पर डंडा मारकर की हत्या; सागर के जंगल से आरोपी गिरफ्तार – Sagar News

पिता ने एक महीने के बेटे को मार डाला: सिर पर डंडा मारकर की हत्या; सागर के जंगल से आरोपी गिरफ्तार – Sagar News


सागर के बरायठा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही एक माह के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे के सिर पर डंडा मारा। जिससे वह गंभीर घायल हुआ। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जांच करते हुए रविवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बरायठा में 29 अगस्त को अजय आदिवासी (कुचबंदिया) ने अपने एक माह के बेटे बाबू आदिवासी के सिर पर डंडा मार दिया‌। जिसमें वह गंभीर घायल हुआ। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। बीएमसी में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जंगल में सर्चिंग कर आरोपी को पकड़ा
आरोपी कुचबंदिया समुदाय का है जो अपने स्थाई संपर्क नंबर और स्थाई पते पर नहीं रहते हैं। लगातार स्थान बदल-बदल कर रहते हैं। बरायठा पुलिस ने टीम बनाकर जंगल में लगातार आरोपी की तलाश की। इसी दौरान रविवार को पुलिस टीम ने जंगल से आरोपी अजय आदिवासी निवासी मडावरा को गिरफ्तार कर लिया‌। थाने लाकर पूछताछ की। बरायठा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

#पत #न #एक #महन #क #बट #क #मर #डल #सर #पर #डड #मरकर #क #हतय #सगर #क #जगल #स #आरप #गरफतर #Sagar #News

Previous post

Ind W vs Thai W: एशिया कप के पहले मुकाबले में ही भारत ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बनाए सबसे ज्‍यादा रन

Next post

मध्य प्रदेश भाजपा ने लिया संकल्प- ‘2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र’ | Bjp State Working Committee Meet Orcha Pledge India Develop Nation 2047

Post Comment