×
पेट्रोल-डीजल की आग अब सब्जी मार्केट तक पहुंची, मालवा-निमाड़ की मंडियों में बढ़ गए दाम

पेट्रोल-डीजल की आग अब सब्जी मार्केट तक पहुंची, मालवा-निमाड़ की मंडियों में बढ़ गए दाम

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब मालवा-निमाड़ की सब्जी मंडियों में साफ दिख रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 29 May 2026 01:59:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 02:02:06 PM (IST)

HighLights

  1. मंदसौर में हरी सब्जियां 5 से 20 रुपये किलो महंगी
  2. सब्जी और फल 20 फीसदी तक महंगे हो गए हैं
  3. गर्मी से खेत सूखे, मंडियों में आवक लगातार घटी

टीम नईदुनिया, मालवा-निमाड़। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब आम आदमी की रसोई तक पहुंचने लगा है। मालवा-निमाड़ के कई जिलों में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। परिवहन लागत बढ़ने, तेज गर्मी और हरी सब्जियों की कम आवक के कारण टमाटर, गिलकी, लौकी, हरी मिर्च, धनिया और नींबू जैसी रोजमर्रा की सब्जियां महंगी हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर मंदसौर, खरगोन और उज्जैन में दिखाई दे रहा है।

इंदौर में भी कुछ सब्जियों के भाव तेजी से बढ़े हैं। मंदसौर में व्यापारियों का कहना है कि परिवहन लागत बढ़ने से हरी सब्जियों के दामों में पांच से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर 70 से 80 रुपये किलो और गिलकी 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पालक, धनिया और अन्य पत्तेदार सब्जियों के भाव भी लगभग दोगुने हो गए हैं।

सब्जियों और फलों के रेट 20 प्रतिशत तक बढ़े

स्थानीय उत्पादन कम होने और महाराष्ट्र-राजस्थान से महंगी आवक को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। खरगोन में डीजल की बढ़ती कीमत और परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जियों और फलों के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक उछाल आया है। गिलकी और लौकी 50 रुपये किलो तक पहुंच गई है, जबकि नींबू 80 रुपये किलो बिक रहा है। केले के भाव भी 30 रुपये दर्जन से बढ़कर 50 से 60 रुपये दर्जन तक पहुंच गए हैं।

उज्जैन में भी पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। हरी मिर्च 50 से 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 50 रुपये किलो और टमाटर 20 से 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार तेज गर्मी के कारण खेतों में हरी सब्जियां सूखने लगी हैं, जिससे मंडियों में आवक लगातार घट रही है।

धनिया के भाव 40 रुपये किलो पहुंच गए

इंदौर में फिलहाल सब्जियों की उपलब्धता बनी हुई है, लेकिन कुछ आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं। यहां हरी मिर्च 90 रुपये किलो, नींबू 110 रुपये किलो और टमाटर 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। गिलकी और धनिया के भाव भी 40 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि डीजल की कीमतें और बढ़ीं तो आने वाले दिनों में असर और गहरा सकता है।

Source link
#पटरलडजल #क #आग #अब #सबज #मरकट #तक #पहच #मलवनमड #क #मडय #म #बढ #गए #दम

Post Comment