×
बच्ची के गले में फंसी थी स्प्रिंग, परिजन ने खिला दिए चने, रीवा में डॉक्टर्स ने बचाई जान | Doctors Save One Year Old Girl Spring Stuck In Food Pipe

बच्ची के गले में फंसी थी स्प्रिंग, परिजन ने खिला दिए चने, रीवा में डॉक्टर्स ने बचाई जान | Doctors Save One Year Old Girl Spring Stuck In Food Pipe

सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र के ग्राम दुहकुरिया निवासी श्यामलाल सिंह की बेटी सृष्टि (1 वर्ष) ने एक अक्टूबर को घर में खेलते समय दुर्घटनावश नुकीली धातु की वस्तु निगल ली थी। इसके बाद उसे गले में दर्द, उल्टी और खाने-पीने में परेशानी होने लगी। परिजन अगले दिन उसे सीधी के अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे में गले में नुकीली वस्तु फंसे होने का पता चला। चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया, लेकिन परिजन बच्ची को तत्काल यहां नहीं ला सके। वह फिर से गांव चले गए और अपने स्तर पर प्रयास शुरू किया। इस दौरान घर पर चने खिलाकर वस्तु निकालने की कोशिश की तो चने भी गले में फंस गए। इससे स्थिति और गंभीर हो गई। बच्ची पानी तक नहीं पी पा रही थी।

#बचच #क #गल #म #फस #थ #सपरग #परजन #न #खल #दए #चन #रव #म #डकटरस #न #बचई #जन #Doctors #Save #Year #Girl #Spring #Stuck #Food #Pipe

Post Comment