नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बच्चों की तस्करी की शंका में गुरुवार रात को उज्जैन रेलवे स्टेशन व नागदा जंक्शन पर ट्रेन संख्या 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस को रोककर सर्चिंग की गई थी। उज्जैन में चार तथा नागदा में 24 बच्चों को उतारा गया था। मगर उज्जैन में उतारे गए चारों बच्चे बालिग मिले।
नागदा में उतारे गए 14 बच्चे परिवार के साथ जा रहे थे, जबकि 10 बच्चे अपने स्वजन की सहमति से जा रहे थे। उज्जैन जीआरपी प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि प्राथमिक रूप से मामला बाल तस्करी या बाल श्रम का नही बनता पाया गया है, फिर भी श्रम निरीक्षक व बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जीआरपी ने बताया कि गुरुवार को रेल मदद एप पर मनोज जैन नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि सवारी गाड़ी नंबर 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस के आगे के कुछ सामान्य कोचों में 100 से अधिक नाबालिग बच्चों की ट्रैफिकिंग की जा रही है। इस प्रकार की शिकायत विभिन्न एनजीओ ने भी की थी।
ट्रेन के उज्जैन स्टेशन आने पर आरपीएफ, जीआरपी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, महिला बाल विकास, श्रम विभाग, देवास गेट पुलिस एवं बाल कल्याण समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर पांच पर रोककर जांच की गई थी।
आगे के सामान्य कोचों में शिकायतकर्ता के बताए अनुसार ऐसा कोई मामला नहीं मिला। चार बच्चों को संदिग्ध हालत में उतारा गया था। पूछताछ में सभी के पास रेल यात्रा का टिकट व उम्र 18 से 19 वर्ष की पाई गई थी। चारों को पूछताछ के लिए जीआरपी थाने भेज दिया गया था।
नागदा में फिर ट्रेन को रोका
ट्रेन को करीब आधे घंटे की जांच के बाद उज्जैन से रवाना कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को नागदा स्टेशन पर जीआरपी व नागदा सीएसपी, नागदा मंडी व बिरलाग्राम टीआइ व पुलिस बल ने फिर रोका था। जांच कर वहां 24 नाबालिगों को उतारा गया था। सभी को जीआरपी चौकी पर ले जाया गया था। जहां पूछताछ करने पर पता चला कि 14 बच्चे ऐसे थे जिनके परिवार बच्चों के साथ थे। जबकि 10 बच्चे ऐसे थे जिनके कोई रिश्तेदार नहीं थे। हालांकि पूछताछ में सामने आया कि वह अपने स्वजन की सहमति से जा रहे थे।
आधे घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंत्योदय एक्सप्रेस प्रति गुरुवार उज्जैन स्टेशन पर रात 10 बजकर पांच मिनट पर आती है और पांच मिनट बाद 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना हो जाती है। गुरुवार रात को यह ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से रात 11 बजकर नौ मिनट पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची थी। जांच के बाद इसे रात 11 बजकर 42 मिनट पर रवाना किया गया था। ट्रेन की सर्चिंग के दौरान सामान्य कोचों में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया था।
01 यूजेजे01- उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस बल व अधिकारी।
01 यूजेज03- प्लेटफार्म नंबर पांच पर जांच के लिए रोकी गई ट्रेन।
#बचच #क #तसकर #क #शक #म #उजजननगद #सटशन #अतयदय #एकसपरस #क #रक #चर #बलग #मल



Post Comment