×
Train Accident : रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच पटरी पर फंसी कार | Valsad Hisar Train Accident Latest Breaking News

Train Accident : रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच पटरी पर फंसी कार | Valsad Hisar Train Accident Latest Breaking News

रतलाम। रतलाम-जावरा रेलखंड पर गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंजली रेलवे फाटक पर एक कार और यात्री ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। रात करीब 10:15 बजे हुई इस घटना में कार रेलवे ट्रैक और बंद फाटक के बीच फंस गई थी। इसी दौरान जावरा की और जा रही वलसाड-हिसार ट्रेन नंबर 04728 वहां पहुंच गई। ट्रेन की कार से टक्कर हो गई। हालांकि, लोको पायलट ने ट्रेन की गति धीमी कर रखी थी, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। कार क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि चालक के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का रेस्क्यू दल सक्रिय हो गया। रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रेलवे ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है।

#Train #Accident #रतलम #म #टरन #और #कर #क #जरदर #टककर #बद #फटक #क #बच #पटर #पर #फस #कर #Valsad #Hisar #Train #Accident #Latest #Breaking #News

Post Comment