बरगी बांध में क्रूज दुर्घटना के कारण जनहानि की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की न्यायिक जांच हेतु राज्य शासन ने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवे …और पढ़ें
HighLights
- प्रदेश सरकार ने नियुक्त किया एक सदस्यीय जांच आयोग
- रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोग गठित
- पूरे प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों का किया जाएगा ऑडिट
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध में क्रूज दुर्घटना के कारण जनहानि की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की न्यायिक जांच हेतु राज्य शासन ने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एकल सदस्य जांच आयोग नियुक्त किया है। यह आयोग दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा एवं उत्तरदायित्व का निर्धारण करेगा। दुर्घटना के दौरान व दुर्घटना के उपरांत बचाव उपायों की पर्याप्तता व राहत कार्यों की समीक्षा करेगा।
सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रिया का होगा निर्धारण
राज्य में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज व जल क्रीडा गतिविधियों का ऑडिट व इनलैंड वेसल्स एक्ट, 2021 और एनडीएमए बोट सेफ्टी गाइडलाइंस, 2017 के अनुरूप जलयानों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था करेगा। राज्य में क्रूज, नौकाओं व जल क्रीडा गतिविधियों के संचालन व रखरखाव हेतु एक समान मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा। ऐसे सभी स्थानों पर, जहां नागरिक जल परिवहन, नौका, क्रूज एवं जल क्रीडा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, त्वरित प्रतिक्रिया दल के गठन की व्यवस्था देखेगा।
Source link
#बरग #करज #हदस #क #लए #जच #कमट #गठत #रटयरड #जसटस #सजय #दववद #करग #अधयकषत #महन #म #सपन #हग #रपरट



Post Comment