बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी है। सरकार इस वर्ष गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है, जिस पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है। इस प्रकार किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर मिल रही है। खरीदी 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। जिले में 15 दिनों में अब तक केवल 722 किसानों ने ही गेहूं बेचा है। पंजीकृत 4388 किसानों में से लगभग आधे, यानी 2009 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कर ली है, लेकिन बड़ी संख्या में किसान केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं। लामता सोसायटी में गेहूं खरीदी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। यहां सर्वेयर के देर से पहुंचने के कारण एक पखवाड़े बाद भी खरीदी प्रारंभ नहीं हो सकी। सोसायटी में 123 किसानों ने पंजीयन कराया है, लेकिन सैंपल जांच में देरी के चलते खरीदी रुकी हुई है। जिला आपूर्ति अधिकारी आर.के. ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने समिति का दौरा किया था, जिसके बाद सर्वेयर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दो किसानों ने गेहूं लाया था, जिसका तौल जल्द किया जाएगा। हालांकि, सर्वेयर नितेश ठाकरे और उपार्जन केंद्र प्रभारी शैलेष बेलजी ने बताया कि दो किसानों द्वारा लाए गए गेहूं साफ नहीं थे, उन्हें साफ करने को कहा गया था, लेकिन वे किसान वापस नहीं लौटे। इस देरी से किसान परेशान हैं। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। आपूर्ति अधिकारी आर.के. ठाकुर ने यह भी बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। किसान अब 23 मई तक स्लॉट बुक कर सकते हैं, जिसके बाद यह प्रक्रिया संभव नहीं होगी।
#बलघट #म #दन #म #कसन #न #बच #गह #लमत #म #खरद #शर #नह #आध #कसन #नह #पहच #रह #कदर #Balaghat #Madhya #Pradesh #News



Post Comment