बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी बने बेटी के पिता
इंटरनेट डेस्क। टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी के घर नया मेहमान आया है। उनकी पत्नी महजबीन ने एक बेटी को जन्म दिया है।
इस बात की जानकारी मुनव्वर ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। मुनव्वर ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और नवजात बेटी की फोटोज को शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने फोटो में चेहरों को पब्लिक नहीं किया।
इस पोस्ट के साथ बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने लिखा कि घर में बरकत आई। धन्य महसूस कर रहा हूं। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआओं में खास याद रखना!
आपका बता दें कि मुनव्वर ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला को अपना जीवनसाथी बनाया था। ये उनका दूसरा विवाह था। इस शादी को उन्होंने प्राइवेट रखा गया था। मुनव्वर फारूकी ने टीवी शो बिग बॉस 17 के कारण अपनी विशेष पहचान बनाई है। मुनव्वर फारूकी के आज बड़ी संख्या में प्रशंसक है।
PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें


Post Comment