बिना फिटनेस और बीमे के सड़कों पर दौड़ रहे इंदौर नगर निगम के टैंकर, नागरिकों की जान से खिलवाड़

बिना फिटनेस और बीमे के सड़कों पर दौड़ रहे इंदौर नगर निगम के टैंकर, नागरिकों की जान से खिलवाड़

नगर निगम नागरिकों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। जलापूर्ति के नाम पर दौड़ रहे टैंकर निगम में अटैच करने से पहले यह तक नहीं देखा गया कि टैंकर फिट है भी या …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 09:45:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 09:44:58 PM (IST)

इंदौर नगर निगम के टैंकर (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम नागरिकों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। जलापूर्ति के नाम पर दौड़ रहे टैंकर निगम में अटैच करने से पहले यह तक नहीं देखा गया कि टैंकर फिट है भी या नहीं। इस बात तक की जांच नहीं की गई कि शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले टैंकरों का वैध बीमा है या नहीं। गुरुवार को सियागंज में हुए टैंकर हादसे में निगम की यह लापरवाही फिर साबित हो गई।

नगर निगम में अटैच जिस टैंकर (एमपी 09 एचएच 7234) से हादसा हुआ, आरटीओ रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी फिटनेस 29 जुलाई 2021 को ही समाप्त हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं, इसका बीमा भी 30 मई 2017 को समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद यह टैंकर 20 हजार लीटर से ज्यादा पानी भरकर शहर की सड़कों पर बेधड़क और बेखौफ होकर दौड़ रहा था। गुरुवार को जिस वक्त हादसा हुआ, यदि यह टैंकर भीड़ वाले क्षेत्र में होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

ठेकेदार का दावा: पार्षद पति के कहने पर अटैच किया गया था भंगार टैंकर

जिस टैंकर से हादसा हुआ है, वह ठेकेदार एजेंसी जीजी इंटरप्राइजेस के जरिए निगम में अटैच है। ठेकेदार एजेंसी का कहना है कि हमारे पास टैंकर नहीं थे, लेकिन पार्षद पति अंसाफ अंसारी इस टैंकर को लेकर आए जिसके बाद इसे अटैच करना पड़ा। यह किसी इस्माइल नामक व्यक्ति का है।

गौरतलब है कि नगर निगम जलापूर्ति के नाम पर शहर में 700 से ज्यादा टैंकर दौड़ा रहा है। इनमें से ज्यादातर भंगार हालत में हैं। इन टैंकरों से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। आरटीओ भी कभी अभियान चलाकर निगम में अटैच टैंकरों के दस्तावेजों की जांच नहीं करता है। निगम में अटैच और शहर में दौड़ रहे ज्यादातर टैंकरों पर नंबर प्लेट तक नहीं है। कुछ टैंकरों पर टंकी पर नंबर नजर आ जाते हैं, तो ज्यादातर पर यह भी गायब हैं। हादसा हो जाए तो टैंकर का पता लगाना मुश्किल है।

आरटीओ की साइट बता रही सच्चाई

आरटीओ की साइट के मुताबिक, टैंकर एमपी 09 एचएच 7234 की फिटनेस 29 जुलाई 2021 को समाप्त हो चुकी है। इस टैंकर का बीमा भी 30 मई 2017 को समाप्त हो चुका है। अंतिम बार ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी ने इसका बीमा किया था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के गांवों में अब फ्री में होगी मकान-दुकान की रजिस्ट्री, संशोधन के लिए अध्यादेश जारी

दस्तावेज देखने के बाद ही टैंकर अटैच किए हैं। हो सकता है आरटीओ की साइट अपडेट न हुई हो। यह टैंकर जीजी इंटरप्राइजेस के माध्यम से अटैच हुआ है। – मनीष पांडे, प्रभारी, नगर निगम वर्कशॉप

यह टैंकर हमारा नहीं है। किसी इस्माइल नामक व्यक्ति का है। बीमा और फिटनेस के कागज भी उन्हीं के पास होंगे। पार्षद पति के कहने पर इसे अटैच किया था। – मनदीप टूटेजा, जीजी इंटरप्राइजेस

पार्षद सिर्फ वार्ड के लिए टैंकर की डिमांड करता है। टैंकर के दस्तावेज जांचने की जिम्मेदारी निगम की है। हमने सिर्फ टैंकर की डिमांड की थी। – अंसाफ अंसारी, पार्षद पति, वार्ड 60

Source link
#बन #फटनस #और #बम #क #सडक #पर #दड #रह #इदर #नगर #नगम #क #टकर #नगरक #क #जन #स #खलवड

Previous post

Indore News: मंत्री चौहान बोले-इंदौर में ब्रिक्स बैठक भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और कृषि क्षेत्र में नेतृत्व की प्रतीक

Next post

इस मानसून स्टार प्लस लेकर आ रहा है रोमांस की नई दास्तान ‘फितूर’, लीड करेंगे देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन

स्टार प्लस ने अपने आगामी शो ;फितूर का पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिसने अपनी काव्यात्मक प्रस्तुति और भावनाओं से भरपूर संवादों के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। शो में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीज़र में एक शर्मीली और डरी-सहमी लड़की की झलक दिखाई गई है, जिसे एक नाज़ुक गुलाब के रूप में दर्शाया गया है। यह गुलाब अपनी पूरी खूबसूरती के साथ खिलता है, जबकि उसके साथ मौजूद कांटा उसे चोट पहुँचाने के बजाय उसकी रक्षा करता नज़र आता है। जहां गुलाब मासूमियत और नाज़ुकता का प्रतीक है, वहीं कांटा उसकी ढाल बनकर दुनिया की हर बुरी नज़र और खतरे से उसे बचाने के लिए खड़ा दिखाई देता है।

यह प्रतीकात्मक प्रस्तुति शायद शो के मुख्य किरदारों के रिश्ते की ओर इशारा करती है, जहां युवती की असुरक्षा और डर को एक रहस्यमयी आवाज़ का आश्वासन मिलता है, जो कहती है, “मेरे होते हुए तुम्हें कोई छू भी नहीं सकता।”

सुकून भरे संगीत और प्रभावशाली दृश्यों से सजा यह टीज़र एक ऐसे रिश्ते की झलक देता है, जहां सुरक्षा और संरक्षण ही प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति बन जाते हैं। अपने मुख्य किरदारों के चेहरे पूरी तरह उजागर किए बिना, यह प्रोमो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है। आखिर इस प्रेम कहानी के पीछे कौन-से जज़्बात छिपे हैं? क्या यह रिश्ता दो दिलों के लिए एक सुरक्षित आशियाना बनेगा, या फिर यही फितूर उनकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देगा?

टीज़र में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन की केवल झलक दिखाई गई है, लेकिन दोनों की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोमो से साफ है कि यह कहानी सिर्फ प्रेम की नहीं, बल्कि भरोसे, सुरक्षा और गहरे भावनात्मक जुड़ाव की भी होगी। रोमांस, रहस्य और भावनाओं के खूबसूरत मेल के साथ, ;फितूर जल्द ही स्टार प्लस पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है।
This monsoon, Star Plus,romance Fitoor, Debchandrima Singha Roy,Ishaan Dhawan

Post Comment