×
बुलंदशहर में डबल मर्डर: 15 मिनट तक दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, दोनों गुटों के दो लोगों की मौत

बुलंदशहर में डबल मर्डर: 15 मिनट तक दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, दोनों गुटों के दो लोगों की मौत

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर में लेनदेन के विवाद में मंगलवार रात दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया गया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होती रही।


फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल। वहीं, फायरिंग में एक पक्ष के सोनू 40 वर्ष व दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है।

कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर निवासी सोनू और अजब सिंह के परिवार गांव में अंदर रहते हैं। गांव के बाहर से सिकंदराबाद दनकौर मार्ग होकर गुजर रहा है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर दनकौर मार्ग पर आवास में दुकान बना रखी है।

Source link
#बलदशहर #म #डबल #मरडर #मनट #तक #द #पकष #म #तबडतड #फयरग #और #पथरव #दन #गट #क #द #लग #क #मत

Previous post

बलराम कृषि महोत्सव का आज इंदौर से होगा आगाज, आधुनिक खेती की नई तकनीकों की मिलेगी जानकारी

Next post

मछली पकड़ते समय नदी में बहा युवक का शव मिला: भिंड में SDRF ने 80KM तक सर्च ऑपरेशन चलाया, 7वें दिन झाड़ियों में फंसा मिला – Bhind News

Post Comment