भिंड के पावई थाना क्षेत्र से 7 जुलाई को लापता हुए 45 वर्षीय मातादीन का शव मंगलवार देर शाम क्वांरी नदी में करीब 40 किलोमीटर दूर उमरी थाना क्षेत्र के कचौगरा गांव के पास बरामद हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले चार दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। ऑपरेशन दल के सदस्यों ने करीब 80 किलोमीटर तक तलाश की। घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर झाड़ियों में शव मिलने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पावई गांव निवासी मातादीन (45) अपने कुछ साथियों के साथ क्वांरी नदी में मछली पकड़ने गया था। सभी ने नदी में जाल डाला और पानी में उतरे। तभी तेज बहाव में मातादीन बह गया। उसके साथ मौजूद लोग घटना के बाद बिना किसी को बताए वहां से लौट आए। परिजनों ने 9 जुलाई को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
9 जुलाई को परिजनों ने मातादीन की गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को नदी किनारे जंगल में कुछ कपड़े मिले। परिजनों ने उनकी पहचान मातादीन के कपड़ों के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ गए लोगों से पूछताछ की। तब उन्होंने नदी में बहने की पूरी घटना बताई। टीम ने 80 किलोमीटर तक तलाश किया
11 जुलाई से पुलिस ने ग्रामीणों के साथ नदी किनारे तलाश शुरू की। 13 जुलाई को एसडीआरएफ को बुलाया गया। 13 और 14 जुलाई को एसडीआरएफ व पुलिस ने करीब 80 किलोमीटर तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। मंगलवार शाम उमरी थाना क्षेत्र के कचौगरा गांव के पास झाड़ियों में मातादीन का शव फंसा मिला। रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की पहचान मातादीन के रूप में की। उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि कचौगरा गांव के पास नदी से शव बरामद हुआ है। मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
#मछल #पकडत #समय #नद #म #बह #यवक #क #शव #मल #भड #म #SDRF #न #80KM #तक #सरच #ऑपरशन #चलय #7व #दन #झडय #म #फस #मल #Bhind #News



Post Comment