चीन के शांग यू में आयोजित की गई एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला धावकों का 4×100 मीटर रिले टीम इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला जिसके दम पर वह गोल्ड मेडल को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस इवेंट में भारत की तरफ से एसएस स्नेहा, सुदेशना शिवंकर, तमन्ना और अनुभवी श्रावणी नंदा ने हिस्सा लिया जिन्होंने मिलकर सिर्फ 43.85 सेकेंड में रेस को पूरा करने के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं इस रिले रेस में भारतीय महिला धावकों को मेजबान चीन की टीम से कड़ी टक्कर मिली लेकिन वह उन्हें मात देने में कामयाब रहीं जिसमें चीन की टीम 44.09 सेकेंड के साथ दूसरे नंबर पर रही और उनको सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। इसके अलावा तीसरे नंबर पर थाईलैंड की महिला टीम रही जिन्होंने 44.11 सेकेंड में इस रिले रेस को पूरा किया।
सटीक बैटन एक्सचेंज और बेहतरीन फिनिशिंग स्पीड ने दिखाया कमाल
4×100 मीटर रिले इवेंट में भारतीय महिला धावकों के बीच कमाल का तालमेल देखने को मिला जिसने इस रेस में बाकी टीमों के मुकाबले टीम इंडिया को आगे कर दिया। एसएस स्नेहा, सुदेशना शिवंकर, तमन्ना और श्रावणी नंदा के बीच में बैटन एक्सचेंज के दौरान काफी बेहतर तालमेल देखने को मिला जिसमें अंतिम 100 मीटर की रेस में काफी अच्छी स्पीड भी देखने को मिली जिसके दम पर भारतीय महिला धावक इस रेस में बाकी टीमों के मुकाबले बिल्कुल अलग दिखाई दी। एशियन रिले चैंपियनशिप का 2026 का ये एडिशन भारतीय एथलीटों के लिए काफी अहम था क्योंकि अब इसके बाद उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है जिसमें बड़े इवेंट्स में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स शामिल हैं जिसमें सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।
एशियन चैंपियनशिप में भारत ने जीते कुल तीन मेडल
एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारत के खाते में कुल तीन मेडल आए जिसमें एक गोल्ड मेडल जहां महिला 4×100 मीटर इवेंट में जीता तो वहीं मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले इवेंट में भारत ने एक सिल्वर मेडल जीता जिसमें थीर्थेश पी शेट्टी, एमआर पूवम्मा, भारत श्रीधर और नीरू पाठक शामिल थे। इसके अलावा 4×100 मीटर मिक्सड इवेंट में भारत की झोली में कांस्य पदक आया जिसमें इस इवेंट में अनिमेष कुजूर, प्रणव गुरव, तमन्ना और स्नेहा शानुवल्ली शामिल थी। अब एशियन रिले चैंपियनशिप 2027 का आयोजन भारत में अगले साल चंडीगढ़ में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
IND vs PAK: FIH Pro League 2026 में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 4-3 से जीता मुकाबला
FIFA World Cup में हुआ बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई
#भरतय #महल #धवक #क #चन #म #दख #कमल #एशयन #रल #चपयनशप #म #4×100 #म #जत #गलड #मडल



Post Comment