इस वक्त तो टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, लेकिन इस बीच अगली सीरीज की बात हो रही है। दरअसल भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है, जिस पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ही इस मामले में अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। फिलहाल कुछ तय नहीं है, लेकिन आने वाले वक्त में इस पर से पर्दा उठेगा।
बीसीबी ने मीडिया राइट्स पर लगाई रोक
अभी कुछ ही दिन पहले ये बात सामने आई थी कि भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश के दौरे पर जा सकती है। जहां तीन वनडे और तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है। हालांकि अब ये खुद ही खटाई में पड़ रही है इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने इस सीरीज के मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन इस बीच अचानक उस पर रोक लगा दी है।
सीरीज रद करने की नहीं हो पाई है अभी तक पुष्टि
अगर ये सीरीज होती तो इसमें ज्यादा वक्त नहीं बचा है। लेकिन बीसीबी की ओर से अचानक मीडिया राइट्स की प्रक्रिया को रोक देने का मतलब ये है कि कम से कम अभी तो ये सीरीज होती हुई नजर नहीं आ रही है। इसका वक्त बदल कर इसे आगे पीछे किया जाए तो बात अलग है। हालांकि बीसीबी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सीरीज रद हो गई है। इस बीच खबरें इस तरह की भी है कि बीसीसीआई इस बात से नाराज है कि बीसीबी ने बिना बात किए मीडिया राइट्स की प्रक्रिया क्यों शुरू कर दी।
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते रहे हैं तल्ख
आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास आ गई थी। इसी दौरान बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से भी इन्कार कर दिया था। आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया था। हालांकि इसके बीच बाद में कई बदलाव बीसीबी में हुए हैं। लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच ये सीरीज हो पाएगी कि नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
यह भी पढ़ें
कौन हैं गुरनूर बरार, जिन्होंने पहले वनडे में ही मचा दी अंग्रेजों के कैंप में सनसनी
टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉफ में हो सकता है बदलाव, बीसीसीआई से मंजूरी का किया जा रहा है इंतजार
Latest Cricket News
#भरत #बनम #बगलदश #सरज #पर #सकट #क #बदल #अब #समन #आय #नय #अपडट



Post Comment