प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। मोनालिसा ने केरल में एक मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी की है और यह मामला फिलहाल कोर्ट में है। इंदौर हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दंपत्ति को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इस मामले में दर्ज प्रकरण में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से शादी कर ली थी। इस मामले में मोनालिसा के परिजनों ने महेश्वर थाने में केस दर्ज कराते हुए दावा किया था कि वह नाबालिग है। इसके बाद मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं, मोनालिसा का कहना है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वह इसके संबंध में कोर्ट में दस्तावेज भी पेश कर चुकी है।इंदौर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस गजेंद्र सिंह ने अंतरिम आदेश पारित किया। आदेश के अनुसार, महेश्वर थाने में दर्ज प्रकरण के आधार पर अगली सुनवाई तक मोनालिसा दंपत्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
दंपत्ति ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर खुद को बालिग बताया है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि मोनालिसा के जन्म संबंधी दस्तावेजों में बदलाव किया गया है। केस दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस फरमान खान की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों केरल में हैं। इस मामले के बाद मोनालिसा ने फिलहाल फिल्म की शूटिंग भी छोड़ दी है।
Source link
#Indore #News #मनलस #दपतत #क #रहत #करट #न #कहअगल #सनवई #तक #दडतमक #कररवई #न #कर



Post Comment