सागर| रेलवे द्वारा यात्री सुविधा व बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बीना से होकर गुजरने वाली रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस में दोनों दिशाओं में स्थाई रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।इस स्थाई कोच वृद्धि का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित सीटों की सुविधा उपलब्ध कराना और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है। यात्रियों की प्रतीक्षा सूची में कमी आने के साथ-साथ बेहतर भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12155 में 24 जून से और गाड़ी संख्या 12156 में 27 जून से अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
#भपल #एकसपरस #म #सथई #रप #स #जड़ग #थरड #एस #कच #Sagar #News



Post Comment