×
भोपाल के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली:  पुलिस बैंड परफॉर्मेंस भी देखें; जानिए, शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

भोपाल के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली: पुलिस बैंड परफॉर्मेंस भी देखें; जानिए, शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

ITI तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तक बदला ट्रैफिक

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 27 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर

आज इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सुहागपुर, फैथकलां, सुभालय सुहागा, पिपलिया केशो, गुरारी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, ऑस्ट्रिया कॉलोनी, सेज ग्रीन एवं आसपास के इलाके।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ एवं आसपास।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी, आकृति ग्रीन, त्रिभुवन चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ओल्ड सुभाष नगर, पद्मनाथ नगर, हाउसिंह बोर्ड कॉलोनी, अभिरुचि कॉलोनी, खेजड़ा एवं आसपास।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

पुलिस बैंड
भोपाल में मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर संगीतमय प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम रोज शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक बोट क्लब, शौर्य स्मारक भोपाल और पुलिस पेट्रोल पंप, जहांगीराबाद में आयोजित होगा। आयोजन सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क रखा है।

रिलीफ वर्क कार्यशाला
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में ‘रिलीफ वर्क कार्यशाला’ का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिट्टी से रिलीफ वर्क (उभारदार मूर्तिशिल्प) तैयार करने और मोल्ड कॉस्टिंग की तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

4 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस वर्कशॉप में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शामिल हो सकते हैं। रिलीफ वर्क मूर्तिकला की वह विधा है, जिसमें आकृतियां किसी समतल सतह से उभरी हुई बनाई जाती हैं। प्रचार सामग्री में प्रदर्शित कृतियां इस कला की बारीकी दिखाती हैं।

दीपोत्सव
मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से इन दिनों गौहर में दीपोत्सव मेला शुरू किया गया है। यहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 55 कारीगर शामिल हुए हैं, यहां कई तरह के होम डेकोरेटिव आइटम्स खरीदे जा सकते हैं।

कैंपस/जॉब

कैट
आईआईएम इंदौर कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी करेगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार इसे iimcat.ac.in से यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। कैट की परीक्षा 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में होगी।

पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी।

योग, मेडिटेशन व फ्री कोचिंग शुरू
अयोध्या नगर के बौद्ध विहार में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर के साथ योगाभ्यास और मेडिटेशन की शुरुआत की गई है। केंद्र में कक्षा 1 से 12वीं तक के 15 बच्चों का प्रवेश हो चुका है और प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

बायोटेक आइडिया

बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया आइडिया रखने वाले छात्रों, वैज्ञानिकों और स्टार्टअप के लिए 50 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद पाने का मौका है। स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइस, बीमारी की जांच, दवा, कृषि, औद्योगिक बायोटेक्नोलॉजी, कचरे से उपयोगी उत्पाद और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट आवेदन कर सकते हैं।

पात्र आवेदकों को बिराक की वेबसाइट www.birac.nic.in पर BIG यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना होगा। योजना में आमतौर पर जनवरी और जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अगली आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख की जानकारी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देखनी होगी।

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स

जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन

#भपल #क #कई #इलक #म #गल #रहग #बजल #पलस #बड #परफरमस #भ #दख #जनए #शहर #म #कहकय #खस #Bhopal #News

Previous post

तीन T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी ने अचानक लिया बड़ा फैसला, 28 साल की उम्र में रिटायरमेंट का कर दिया ऐलान

Next post

WPL 2027 Auction: यूपी वॉरियर्स का लगा जैकपॉट! ऑस्ट्रेलिया की तूफानी बल्लेबाज के साथ स्नेह राणा 30-30 लाख में मिले

Post Comment