×
भोपाल में अवैध शराब का अनोखा ठिकाना, ढाबा संचालक ने पलंग के नीचे भूमिगत चैंबर में छिपाई 55 लीटर शराब

भोपाल में अवैध शराब का अनोखा ठिकाना, ढाबा संचालक ने पलंग के नीचे भूमिगत चैंबर में छिपाई 55 लीटर शराब

भोपाल के ढाबों और रेस्टोरेंट में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी टीम ने कार्रवाई की। तलाशी में भूमिगत चैंबर और फ्रिज से 55 लीटर शराब बरामद हुई।

Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 06:31:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 06:31:40 PM (IST)

भोपाल में अवैध शराब का अनोखा ठिकाना। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ढाबा संचालक घर में भूमिगत चैंबर बनाकर शराब छिपाता था।
  2. फ्रिज के अंदर भी अवैध शराब छिपाकर रखी थी।
  3. आबकारी टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर की सीमाओं से लगे इलाके में ढाबों, होटलों व रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इसके लिए संचालक अवैध शराब को रखने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं, जिसका खुलासा आबकारी टीम ने मंगलवार को कार्रवाई के दौरान किया है।

एक ढाबा संचालक ने अपने घर में भूमिगत चैंबर, फ्रिज आदि में अवैध शराब छिपा रखी थी, जिसे टीम ने बरामद करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

जिला आबकारी टीम के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण व परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ढाबा संचालक सहित कुछ लोग बड़े स्तर पर अवैध शराब का भंडारण व विक्रय कर रहे हैं।

टीम को देखते ही छिपा ली थी अवैध शराब

  • जानकारी मिलते ही टीम ने भीम नगर, कटारा हिल्स, सांची मिल्क पार्लर लहरपुरा, झागरिया, सूर्या ढाबा और मित्रा ढाबा सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
  • इस दौरान टीम ने झगरिया खुर्द की रहने वाली रानी बाई लौवंशी, सूर्या ढाबा संचालक नितेश त्यागी और बबलू डोंगरे के ठिकानों की तलाशी ली, जिसमें ढाबा संचालक ने पलंग के नीचे बनाए गए भूमिगत चैंबर और फ्रिज के अंदर अवैध शराब छिपा थी।
  • टीम ने दो पेटी प्लेन, एक पेटी मसाला, दो पेटी बीयर, एक पेटी केन बीयर और अंग्रेजी शराब के पांच पाव सहित 55 लीटर अवैध शराब बरामद की है।सभी आरोपितों के खिलाफ अाबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

#भपल #म #अवध #शरब #क #अनख #ठकन #ढब #सचलक #न #पलग #क #नच #भमगत #चबर #म #छपई #लटर #शरब

Previous post

इंदौर में चोरी के लिए बिजली गुल की, डिवाइस से डिकोड कर कारें चुराईं, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भागे

Next post

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

Post Comment