×
भोपाल में जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, फ्लैट से बदबू आने पर खुला राज

भोपाल में जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, फ्लैट से बदबू आने पर खुला राज

वे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी थे और शहर के एक जिम में ट्रेनर के रूप में कार्यरत थे। मौके से पुलिस को एक मृत्यु पूर्व लिखा पत्र भी मिला है।

Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 12:26:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 12:28:10 AM (IST)

भोपाल में जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी।

HighLights

  1. कई दिनों से नहीं दिख रहा था मृतक युवक।
  2. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा।
  3. पुलिस को एक मृत्यु पूर्व लिखा पत्र भी मिला है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कई दिनों से बंद पड़े फ्लैट से तेज बदबू आने लगी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस सोमवार देर रात मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, जहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार अंकुर काम्प्लेक्स के ब्लाक नंबर-2 में रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव ने सूचना दी थी कि उनके ऊपर किराए से रहने वाले अरुण सक्सेना (37) कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहे हैं और उनके कमरे से बदबू आ रही है। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो अरुण का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

वे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी थे और शहर के एक जिम में ट्रेनर के रूप में कार्यरत थे। मौके से पुलिस को एक मृत्यु पूर्व लिखा पत्र भी मिला है।

इसमें अरुण ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से जीवन समाप्त कर रहे हैं और किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

#भपल #म #जम #टरनर #न #लगई #फस #फलट #स #बदब #आन #पर #खल #रज

Post Comment