×
भोपाल में दर्द निवारक इंजेक्शन की तस्करी करते दो आरोपित गिरफ्तार, 40 इंजेक्शन जब्त

भोपाल में दर्द निवारक इंजेक्शन की तस्करी करते दो आरोपित गिरफ्तार, 40 इंजेक्शन जब्त

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपितों से इंजेक्शनों के स्रोत और इन्हें किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जानकारी जुटा रही है।

Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 12:21:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 12:23:40 AM (IST)

आरोपित गिरफ्तार।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित दर्द निवारक इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 इंजेक्शन जब्त किए हैं।

इन इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर नशे के लिए एविल की गोलियों के साथ किया जाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक प्रतिबंधित इंजेक्शन लेकर जंबूरी मैदान गेट के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर रविवार शाम करीब सात बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

मौके से गोपाल नगर निवासी दक्ष यादव (32) और कैंची छोला निवासी बब्लू कुचबंदिया (27) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 दर्द निवारक इंजेक्शन बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपितों से इंजेक्शनों के स्रोत और इन्हें किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे इंजेक्शनों का दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है, जहां इन्हें एविल की गोलियों के साथ लिया जाता है। दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Source link
#भपल #म #दरद #नवरक #इजकशन #क #तसकर #करत #द #आरपत #गरफतर #इजकशन #जबत

Post Comment