प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मामले को लेकर…और पढ़ें
HighLights
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं
- मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है, मामले को लेकर संजय महाजन ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी
- महाजन ने समझौते के नाम पर दबाव बनाने और 20 लाख रुपये देने का आरोप भरत और नाना पटवारी पर लगाया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मामले को लेकर संजय महाजन ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। महाजन ने समझौते के नाम पर दबाव बनाने और 20 लाख रुपये देने का आरोप भरत और नाना पटवारी पर लगाया है।
संजय महाजन द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में नाना पटवारी, कॉलोनाइजर सुमित मंत्री और बब्बू मंत्री से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच आरोप है कि सोमवार को नाना पटवारी का एक आदमी संजय महाजन के घर पहुंचा और समझौता करने के नाम पर 20 लाख रुपये दिए।
संजय महाजन ने इसके साथ ही समझौता करने को लेकर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं आरोप लगाते हुए संजय महाजन ने कथित तौर पर नाना पटवारी के आदमी द्वारा दिए गए 20 लाख रुपये थाने में जमा कर दिए और पुलिस को बताया कि समझौता करने के नाम पर मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई करेगी।
ड्रग्स केस में उलझे नाना पटवारी की उलझने कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले एक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब एक अन्य निवेशक ने शिकायत कर दी है।
जोन- 1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने नाना पटवारी और सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री से पूछताछ की थी। शाम को संजय महाजन नामक व्यक्ति ने एक और शुभम बैली टाउनशिप में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
Source link
#मधय #परदश #कगरस #अधयकष #जत #पटवर #क #भइय #न #समझत #करन #क #नम #पर #बनय #दबव #लख #रपय #दन #क #आरप



Post Comment