×
मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय: इंग्लैंड के विद्यार्थी ने सर्जिकल इलेक्टिव के लिए इंदौर के मेडिकल कालेज का किया चयन

मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय: इंग्लैंड के विद्यार्थी ने सर्जिकल इलेक्टिव के लिए इंदौर के मेडिकल कालेज का किया चयन

डा. एलिस्टेयर यूके की स्वानसी यूनिवर्सिटी के छात्र है और उन्होंने सर्जरी के प्रोफेसर डा. अंकुर माहेश्वरी के साथ इस सर्जिकल इलेक्टिव के लिए आवेदन दिया …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 10:03:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 10:03:56 AM (IST)

इंदौर का मेडिकल कॉलेज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मध्यप्रदेश में पहली बार किसी शासकीय मेडिकल कालेज में इंग्लैंड के किसी विद्यार्थी ने सर्जिकल इलेक्टिव का चयन किया
  2. पढ़ाई और सर्जरी को देखने-समझने के लिए पहले बाहर के विद्यार्थी दिल्ली, मुंबई और यूरोप में जाते थे
  3. डा. एलिस्टेयर यूके की स्वानसी यूनिवर्सिटी के छात्र है और उन्होंने प्रो. डा. अंकुर माहेश्वरी के साथ इस सर्जिकल इलेक्टिव के लिए आवेदन दिया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश में पहली बार किसी शासकीय मेडिकल कालेज में इंग्लैंड के किसी विद्यार्थी ने सर्जिकल इलेक्टिव को चयन किया। प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि जिस पढ़ाई और सर्जरी को देखने समझने के लिए पहले बाहर के विद्यार्थी दिल्ली, मुंबई और यूरोप में जाते थे। अब उसे समझने और सीखने इंग्लैंड के किसी विद्यार्थी ने एमजीएम मेडिकल कालेज का चयन किया है।

डा. एलिस्टेयर यूके की स्वानसी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और उन्होंने सर्जरी के प्रोफेसर डा. अंकुर माहेश्वरी के साथ इस सर्जिकल इलेक्टिव के लिए आवेदन दिया था। डीन डा. अरविंद घनघोरिया और विभागाध्यक्ष डा. अरविंद शुक्ला ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पर तत्काल सहमति की और इस विषय पर अनुमोदन किया। इस तरह की इलेक्टिव के लिए विद्यार्थी की पसंद का एक महीने कार्यकाल रहता है, जिसमें वह उस संस्था की और उस देश की चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी लेते हैं और सीखते है।

डा. एलिस्टेयर ने एक महीना में सर्जरी विभाग में प्रो. डा. अंकुर माहेश्वरी के साथ काम किया और यहां की सर्जरी की बारीकियों का अध्ययन किया। इस उपलब्धि के पीछे विभागाध्यक्ष डा. शुक्ला का सतत मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और उच्च शैक्षणिक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण रहा है। साथ ही महाविद्यालय के डीन का नेतृत्व, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने की पहल और उनके प्रयासों से ही ऐसे अवसर संभव हो पाए हैं, जिससे हमारे संस्थान की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है।

यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि अब विदेशों के विद्यार्थी हमारे यहां की पढ़ाई देखने और समझने के लिए आ रहे हैं। यह हमारे यहां के मेडिकल कॉलेजों की बड़ी विशिष्ट उपलब्धि है। डा. एलिस्टेयर यूके की स्वानसी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और वे लगभग एक माह तक यहां की पढ़ाई और सर्जरी आदि का अध्ययन करेंगे।

Source link
#मधय #परदश #क #लए #गरव #क #वषय #इगलड #क #वदयरथ #न #सरजकल #इलकटव #क #लए #इदर #क #मडकल #कलज #क #कय #चयन

Post Comment