×
मानसून का इंतजार: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की अब तक 35% कम बारिश, इंदौर में आज तेज हवा चलने के आसार

मानसून का इंतजार: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की अब तक 35% कम बारिश, इंदौर में आज तेज हवा चलने के आसार

मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादलों की आवाज …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 07:49:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 07:52:29 AM (IST)

रतलाम में बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। (प्रकाश कुमावत)

HighLights

  1. मप्र में 1 जून से 16 जून तक प्री मानसून सीजन में अब तक औसत से 35 प्रतिशत कम वर्षा हुई है
  2. इसमें पूर्वी मप्र में औसत से 57 प्रतिशत वर्षा कम हुई है, वही पश्चिमी मप्र में राहत है
  3. इंदौर जिले में अब तक 25.3 मिमी वर्षा ही हुई है, इस तरह जिले में 48 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में मंगलवार को दोपहर में धूप निकली और आंशिक बादल भी छाए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को शहर दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शहर में दोपहर बाद तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मप्र में 1 जून से 16 जून तक प्री मानसून सीजन में अब तक औसत से 35 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसमें पूर्वी मप्र में औसत से 57 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। वही पश्चिमी मप्र में राहत है और यहां पर औसत से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इंदौर जिले में जहां 16 जून तक 48.9 मिमी वर्षा होना थी। वही अब तक 25.3 मिमी वर्षा ही हुई है। इस तरह जिले में 48 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है। वही इंदौर शहर में एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 16 जून तक 55.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई जो अब तक होने वाली औसत वर्षा से 9.8 मिमी कम है।

बादलों और ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत, किसान खरीफ की अंतिम तैयारियों में जुटे

रतलाम : जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं का दौर चलता रहा। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, जिले में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मानसून की औपचारिक दस्तक का इंतजार है।

मौसम में आए इस बदलाव को मानसून के आगमन का संकेत माना जा रहा है। मौसम के जानकारों के अनुसार यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रही तो अगले एक-दो दिनों में जिले में मानसून प्रवेश कर सकता है। बादलों की आवाजाही और तापमान में अचानक आई गिरावट से वातावरण पूरी तरह बदला-बदला नजर आया।

गर्मी से राहत मिलने के बावजूद लोगों को उमस से परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के अधिकांश किसानों ने खरीफ फसलों की बोवनी के लिए खेतों की जुताई, खाद व बीज की व्यवस्था सहित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिन किसानों की तैयारियां अभी अधूरी हैं, वे भी मानसून की संभावित दस्तक को देखते हुए तेजी से काम पूरा करने में जुटे हैं।

किसानों का मानना है कि समय पर अच्छी वर्षा होने से सोयाबीन, मक्का, कपास, उड़द और अन्य खरीफ फसलों की बोवनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब जिलेवासियों के साथ-साथ किसानों की निगाहें मानसून की पहली वर्षा पर टिकी हैं। मौसम में आए बदलाव ने जल्द अच्छी वर्षा की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह की आर्द्रता 77 प्रतिशत व शाम की 44 प्रतिशत रही, जो सोमवार को क्रमश: 71 व 39 प्रतिशत थी।

Source link
#मनसन #क #इतजर #मधय #परदश #म #परमनसन #क #अब #तक #कम #बरश #इदर #म #आज #तज #हव #चलन #क #आसर

Post Comment