×
यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल, हज़रत निजामुद्दीन और पटना स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ाए

यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल, हज़रत निजामुद्दीन और पटना स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ाए

मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल को 28 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इंदौर-हज़…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:50:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:50:42 AM (IST)

ट्रेनों के बढ़ाए फेरे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित
  2. मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल को 28 जुलाई तक विस्तारित किया गया है
  3. इसी प्रकार इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 जुलाई तक विस्तारित किया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इंदौर से मुंबई सेंट्रल, हज़रत निज़ामुद्दीन और पटना ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल को 28 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इंदौर-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल को 31 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार हज़रत निज़ामुद्दीन-इंदौर स्पेशल को एक अगस्त तक विस्तारित किया गया है। डा. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल को 30 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार पटना-डा. अंबेडकर नगर स्पेशल को 31 जुलाई तक विस्तारित किया गया है।

अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित

रतलाम : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन का एक-एक फेरा विस्तारित किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल एक जुलाई को अहमदाबाद तथा 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल तीन जुलाई को पटना से चलेगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही यात्री रेलवन एप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

रतलाम : यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का पुनः विस्तार किया है। ये सभी ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित की जा रही हैं।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार विभिन्न मार्गों की प्रमुख ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसमें मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल (09079/09080) को क्रमशः 28 व 29 जुलाई, इंदौर–हजरत निज़ामुद्दीन स्पेशल (09309/09310) को 31 जुलाई व एक अगस्त तथा डा. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल (09343/09344) को 30-31 जुलाई 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह उधना–मधुबनी स्पेशल (09151/09152) को 31 जुलाई व दो अगस्त, उधना–हसनपुर स्पेशल (09031/09032) को 26 व 28 जुलाई तथा प्रतापनगर–लालकुआं स्पेशल (09119/09120) को 26 व 27 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: ललितपुर में यार्ड रीमॉडलिंग से 40 ट्रेनें प्रभावित, 11 से 21 जुलाई के बीच बदलेगा रूट

Source link
#यतरय #क #सवध #क #लए #मबई #सटरल #हजरत #नजमददन #और #पटन #सपशल #टरन #क #फर #फर #बढए

Post Comment