×
यात्रियों के लिए खुशखबर : गणेशोत्सव से दीपोत्सव तक इंदौर-मुंबई के बीच मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा, नवंबर तक बढ़े फेरे

यात्रियों के लिए खुशखबर : गणेशोत्सव से दीपोत्सव तक इंदौर-मुंबई के बीच मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा, नवंबर तक बढ़े फेरे

गणेशोत्सव, नवरात्र और नवंबर में आने वाले दीपोत्सव तक इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। यात्रियों की बढ़ती मांग…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 08:59:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 08:59:26 PM (IST)

स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. त्योहारों में यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प
  2. इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ा दिए हैं
  3. अवंतिका और दौंड जैसी ट्रेनों पर भी दबाव कम होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : गणेशोत्सव, नवरात्र और नवंबर में आने वाले दीपोत्सव तक इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी त्योहारों को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ा दिए हैं। ट्रेनों का संचालन नवंबर तक जारी रहने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। वहीं अवंतिका और दौंड जैसी ट्रेनों पर भी दबाव कम होगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इस निर्णय का सबसे अधिक फायदा उन यात्रियों को होगा, जिन्हें गणेशोत्सव, नवरात्र और दीपोत्सव के दौरान इंदौर से मुंबई या मुंबई से इंदौर आना-जाना है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को सीट और यात्रा की योजना बनाने के लिए ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे। साथ ही नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है। सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली इन दोनों ट्रेनों के कारण यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। यह ट्रेन 6 सितंबर तक संचालित होने वाली थी, जिनको अब नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरे 7 सितंबर से 30 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। वहीं 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 6 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 8 सितंबर से 28 नवंबर तक और 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 7 सितंबर से 27 नवंबर तक बढ़ाया गया है।

सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

दरअसल दोनों स्पेशल ट्रेनें इंदौर से शाम 5 बजे और मुंबई से रात 11.20 बजे रवाना होती हैं। 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन इंदौर से प्रत्येक सोमवार और बुधवार और 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन मुंबई से प्रत्येक मंगलवार और रविवार चलती है। वहीं 09086 इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन इंदौर से मंगलवार और शनिवार और 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन मुंबई से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रवाना होगी। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि कोच संयोजन, आने-जाने के समय, मार्ग और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

#यतरय #क #लए #खशखबर #गणशतसव #स #दपतसव #तक #इदरमबई #क #बच #मलग #सपशल #टरन #क #सवध #नवबर #तक #बढ #फर

Previous post

महिला एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Next post

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती और महिला मैनेजर गिरफ्तार

Post Comment