यात्री सुविधा के मामले में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, देश में छटवें से 13वें नंबर पहुंचा
यात्री सुविधा के मामले में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, देश में छटवें से 13वें नंबर पहुंचा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कभी देश के सर्वेश्रेष्ठ एयरपोर्ट में सुमार रहने वाला इंदौर एयरपोर्ट अब यात्री सुविधाओं में फिसड्डी साबित हो रहा है। हालही में जारी वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में 13वें पायदान पर पहुंच गया। वर्ष 2025 की आखरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में इंदौर एयरपोर्ट छटवें पायदान रहा था।
इंदौर महज 4.87 अंक ही प्राप्त कर सका, जबकि 4.96 अंक के साथ पुणे पहले पायदान पर रहा। वहीं 4.95 अंक के साथ चेन्नई दूसरे और 4.94 अंक के साथ गोवा तीसरे पायदान पर रहा। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट इस साल की पहली तिमाही में यात्री सुविधाओं पर खरा नहीं उतर सका।
31 पैरामीटर में से 28 में कम अंक मिलने के कारण इंदौर एयरपोर्ट को देश के 13वें पायदान पर धकैल दिया। हाल ही में जारी हुई एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट रैकिंग में गिरावट हुई। वर्ष 2024 की पहली और दूसरी रैकिंग में इंदौर 12वें पायदान पर रहा था और अब इससे भी पीछे 13वें पायदान पर पहुंच गया।
बीते साल वार्षिक सर्वेक्षण में तीसरी रैंकिंग
इंदौर एयरपोर्ट को वर्ष 2025 की वार्षिक रैंकिंग में तीसरी रैंकिंग मिली थी। इंदौर को पांच अंक में से 4.92 प्राप्त हुए थे। इससे संभावना थी ही वर्ष 2026 की पहली तिमाही में इंदौर शीर्ष में सुमार रह सकता है। हालाकि वर्ष 2024 की वार्षिक रैंकिंग में इंदौर 10वें पायदान पर रहा था। अब साल की पहली तिमाही में ही पिछड़ने से वार्षिक और अगली तिमाही की रैंकिंग पर भी असर पड़ेगा।
यात्री ने अधिकांश सुविधाओं पर दिखाई असंतुष्टी
इंदौर एयरपोर्ट पर मार्च में भले ही उड़ान कैफे और यात्रियों के लिए वेटिंग क्षेत्र में विस्तार हो गया हो, लेकिन यात्रियों ने अधिकांश सुविधाओं को नकार दिया।सफाई, वाइफाइ, चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता, मनोरंजन विश्राम के विकल्प, स्वास्थ्य सुविधा, रास्ता खोजनें में सुविधा, रेस्टोरेंट, बार सुविधा, एयरपोर्ट पर पहुंचने में सुविधा, जांच स्टाफ की शिष्टता आदि 28 पैरामीटर पर यात्री संतुष्ट नहीं रहे और कम अंक दिए।
कालीकट, रायपुर से भी पीछे इंदौर
इंदौर एयरपोर्ट वर्ष 2023 तक देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर होने वाले सर्वे में शीर्ष में सुमार रहता था, लेकिन वर्ष 2026 की पहली तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट रायपुर, कोयंबत्तूर, भुवनेश्वर और कालीकट एयरपोर्ट से भी पीछे रह गया। 16 एयरपोर्ट में इंदौर 13वें नंबर पर रहा यानी अब इंदौर से पीछे सिर्फ श्रीनगर, पोर्ट-ब्लेयर और अमृतसर एयरपोर्ट ही है।
क्या होता है एएसक्यू सर्वे
एयरपोर्ट पर सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होने पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे किया जाता है। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहा जाता है। एशिया पैसिफिक के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट पर यह सर्वे होता है। इसके अंतर्गत भारत में प्रमुख 16 एयरपोर्ट आते हैं।
प्रमुख पांच एयरपोर्ट की 2026 में पहली तिमाही में रैंकिंग
• पुणे पहला 4.96 अंक
• चेन्नई दूसरा 4.95 अंक
• गोवा तीसरा 4.94 अंक
• वाराणसी चौथा 4.90 अंक
• त्रिची पांचवां 4.90 अंक
बीते दो वर्षों में इंदौर की रैकिंग तिमाही अनुसार
तिमाही 2024 2025
जनवरी से मार्च 12वीं 4वीं
अप्रैल से जून 12वीं 3वीं
जुलाई से सितंबर 4वीं 4वीं
अक्टूबर से दिसंबर 2वीं 6वीं
• इंदौर एयरपोर्ट को 5 में से 4.87 अंक ही मिले, जिससे रैंकिंग में गिरावट आई।
• पुणे (4.96), चेन्नई (4.95) और गोवा (4.94) टाप-3 एयरपोर्ट रहे।
• 31 में से 28 पैरामीटर पर इंदौर को कम अंक मिले।
• यात्रियों ने सफाई, वाई-फाई, चार्जिंग, रेस्टोरेंट, स्टाफ व्यवहार जैसी सुविधाओं पर असंतोष जताया।
• इंदौर इस बार रायपुर, भुवनेश्वर, कोयंबटूर और कालीकट जैसे एयरपोर्ट से भी पीछे रहा।
• 16 एयरपोर्ट की सूची में इंदौर से नीचे सिर्फ श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर और अमृतसर हैं।
• 2025 की वार्षिक रैंकिंग में इंदौर तीसरे स्थान (4.92 अंक) पर था।
• वर्ष 2025 की पहली तिमाही (जनवरी–मार्च ) में इंदौर 4वें स्थान पर था।
Source link
#यतर #सवध #क #ममल #म #इदर #एयरपरट #क #रकग #गर #दश #म #छटव #स #13व #नबर #पहच
Previous post
Deadspin | NFL draft ratings dip 12%, still third-most watched ever
Viewership of the 2026 NFL Draft dropped 12% year-over-year with an average of 6.6 million viewers across all networks for the three-day event, according to Front Office Sports.
Despite the drop from 2025’s three-day average of 7.5 million viewers, the 2026 version was the third-most-watched draft since 2010 when the league adopted a three-day format. The 2026 draft was broadcast on ABC, ESPN and NFL Network as well as on streaming services.
The 2020 draft, held virtually during the COVID-19 pandemic, has the record with 8.4 million viewers.
Ratings for the first round of the draft last Thursday were down 3% from 2025, with 13.2 million fans tuning in compared to 13.6 million last year.
While fewer people watched on TV, the event set a record for in-person attendance with a three-day total of 805,000 people on hand to watch in Pittsburgh. The previous in-person record was 775,000 set in Detroit in 2024.
–Field Level Media
#Deadspin #NFL #draft #ratings #dip #thirdmost #watched
Next post
इंदौर में गांधीनगर के बिल्डर से पांच करोड़ वसूल चुका है लॉरेंस बिश्नोई का शूटर, क्रिप्टो करंसी के जरिए हैरी बॉक्सर तक पहुंचा पैसा
Post Comment