×
रतलाम में चोरी के कलंक से आहत छात्र ने खाया जहर, व्हाट्सएप ग्रुप में आखिरी मैसेज लिखा ‘बाय-बाय’, इंदौर रेफर

रतलाम में चोरी के कलंक से आहत छात्र ने खाया जहर, व्हाट्सएप ग्रुप में आखिरी मैसेज लिखा ‘बाय-बाय’, इंदौर रेफर

बंजली रोड स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के एक छात्र द्वारा किराए के मकान में जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय अमोलिक पुत्र आनंद वर …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 10:39:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 11:08:15 PM (IST)

एमपी में व्हाट्सएप ग्रुप में ‘बाय-बाय’ लिखकर दी जान देने की कोशिश

HighLights

  1. निष्कासित मेडिकल छात्र ने जहर खाया, व्हाट्सएप पर भेजा ‘बाय-बाय’
  2. आईपैड चोरी के आरोपों पर सफाई देकर छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम
  3. अवसाद से जूझ रहे छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। बंजली रोड स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के एक छात्र द्वारा किराए के मकान में जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय अमोलिक पुत्र आनंद वर्मा को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अमोलिक सेकंड ईयर का छात्र है। अगस्त माह में हुए एक रैगिंग मामले में उसे छह माह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों से निष्कासित किया गया था।

व्हाट्सएप मैसेज और साथियों की सतर्कता

रविवार दोपहर उसने सहपाठियों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश भेजा, जिसमें उसने अपने ऊपर लगे आईपैड चोरी के आरोपों पर सफाई दी और अंत में बाय-बाय लिखा। संदेश पढ़कर साथियों को संदेह हुआ, जिसके बाद वे गंगासागर कॉलोनी स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंचे। वहां अमोलिक बेसुध अवस्था में मिला। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

अवसाद और जांच की स्थिति

करीबियों के अनुसार अमोलिक अवसाद से ग्रस्त था और मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में उसका उपचार चल रहा था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई ध्यानसिंह सोलंकी के अनुसार पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनिता मुथा को इस संबंध में कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। कॉलेज डीन 30 अप्रैल से 4 मई तक बाहर गई हुई हैं।

यह भी पढ़ें- पेयजल संकट: भोपाल के 475 गांवों में मची त्राहि-त्राहि, अधूरी नलजल योजनाओं ने बढ़ाई मुसीबत

#रतलम #म #चर #क #कलक #स #आहत #छतर #न #खय #जहर #वहटसएप #गरप #म #आखर #मसज #लख #बयबय #इदर #रफर

Previous post

मुंबई इंडियंस हो जाएगी प्लेऑफ से बाहर या बरकरार रख पाएगी उम्मीदें, LSG के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड

Next post

Indore News: नारद जयंती परिचर्चा- वक्ता अग्निहोत्री ने कहा-शत्रु बोध नहीं होगा तो हम जीती बाजी हार जाएंगे

Post Comment