बिना नंबर का चार पहिया वाहन राजस्थान के दानपुर से मजदूरों को लेकर जा रहा था। 16 सीटर वाहन में 50 से अधिक लोगों को बैठा रखा था। …और पढ़ें
HighLights
- दुर्घटना नवदुर्गा पूनयाखेड़ी रोड फंटे पर यू-टर्न लेने के दौरान हुई
- खाई गहरी नहीं होने से सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए, दो महिलाओ को आई मामूली चोट
- वाहन की गति कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। पिपलौदा थाना क्षेत्र स्थित आंबा के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब करीब 50 मजदूरों से भरी एक बोलेरो खाई में जा गिरी। घटना नवदुर्गा पूनयाखेड़ी रोड फंटे पर यू-टर्न लेने के दौरान हुई। खाई गहरी नहीं होने से सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।
जानकारी के अनुसार, बिना नंबर का चार पहिया वाहन राजस्थान के दानपुर से मजदूरों को लेकर जा रहा था। आंबा के पास चालक वाहन को रिवर्स कर यू-टर्न ले रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पुलिया के पास खाई में जा गिरी। वाहन की गति कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
खराब हालत में होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहा था वाहन
वाहन की हालत खराब स्थिति में बताई जा रही है, इसके बावजूद वाहन सड़कों पर फर्राटे से दौड़ रहा है। दुर्घटना में दो महिलाओं को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी मजदूर सुरक्षित रहे। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन की मदद से करीब 30 मिनट में रस्सी बांधकर बोलेरो को खाई से बाहर निकाल लिया। इसके बाद सभी मजदूर उसी वाहन में बैठकर रवाना हो गए। हादसे के दौरान ही ऐसे मजदूरों से खचाखच भरे वाहन उसी मार्ग से बेरोकटोक निकलते रहे।
आरोप- मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही प्रशासनिक अमला
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही प्रशासनिक अमला। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले धार जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे हादसों के बावजूद ओवरलोडिंग और जर्जर वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ऐसे वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
#रतलम #म #रवरस #लत #समय #खई #म #गर #मजदर #स #भर #वहन #बड #हदस #टल #सटर #वहन #म #बठ #रख #थ #करब #लग



Post Comment