राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हुआ पालन
- सोनम रघुवंशी पहुंची शिलांग कोर्ट
- पति की हत्या की साजिश का मामला
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत निरस्त करते हुए तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।
न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने मेघालय सरकार की अपील स्वीकार करते हुए कहा था कि ट्रायल के इस चरण में सोनम जमानत की हकदार नहीं है।
गिरफ्तारी मेमो में यदि टाइपिंग संबंधी त्रुटियां थीं, तो उन्हें जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि मुकदमा महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है और इस समय आरोपित का जमानत पर बाहर रहना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
Source link
#रज #रघवश #हतयकड #सनम #रघवश #न #शलग #क #करट #म #कय #सरडर #अपरल #क #मल #थ #जमनत



Post Comment