×
रायसेन में महिलाएं 15 स्थानों पर 1500 पौधे लगाएंगी:  दो साल तक करेंगी देखभाल, वूमेन फॉर ट्री अभियान के तहत किट दी गई – Raisen News

रायसेन में महिलाएं 15 स्थानों पर 1500 पौधे लगाएंगी: दो साल तक करेंगी देखभाल, वूमेन फॉर ट्री अभियान के तहत किट दी गई – Raisen News

रायसेन नगर पालिका परिषद ने ‘वूमेन फॉर ट्री’ कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं शहर के 15 चयनित स्थानों पर 1500 पौधे लगाएंगी।

.

मंगलवार शाम को नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव की मौजूदगी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 5 जून को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

सभी पौधों की जियो टैगिंग होगी इस अभियान की विशेषता है कि पौधरोपण से लेकर देखभाल तक का सारा काम महिलाएं करेंगी। सभी पौधों की जियो टैगिंग होगी। हर पौधे का ऑनलाइन रिकॉर्ड उसे लगाने वाली महिला के नाम से दर्ज किया जाएगा।

प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी महिलाएं दो साल तक पौधों की देखभाल करेंगी। इस काम के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी कराया जा चुका है।

बैठक में महिलाओं को पौधरोपण से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पौधे और किट भी प्रदान किए गए। इस मौके पर सिटी मैनेजर रानी तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

देखिए तस्वीरें…

Source link
#रयसन #म #महलए #सथन #पर #पध #लगएग #द #सल #तक #करग #दखभल #वमन #फर #टर #अभयन #क #तहत #कट #द #गई #Raisen #News

Post Comment