मोबाइल पर बात करने वाले 26 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए। आगे मोबाइल पर बात करते पाए जाने वाले वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी। …और पढ़ें
HighLights
- अभियान 10 मई तक चलाया जाएगा
- वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी
- कार्रवाई से बचने के लिए बना रहे बहाने
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है, विधायक जी से बात कर लो, जल्दी में हेलमेट घर पर भूल आया, मोबाइल पर बात करते हुए निकल गया, हेलमेट पहनने से चक्कर आते हैं, उल्टी जैसा लगता है, बाल झड़ते हैं, सिर दर्द होता है, आसपास दिखाई नहीं देता है, इस बार छोड़ दो… सहित कई तरह के बहाने आजकल इंदौर में दो पहिया वाहन चालकों से सुनने को मिल रहे हैं।
चालान की कार्रवाई से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक इस तरह के बहाने ट्रैफिक पुलिस के समक्ष बना रहे हैं। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस आजकल सघन जांच अभियान चला रही है।
अभियान 10 मई तक चलाया जाएगा
जांच के दौरान मोबाइल पर बात करने वाले 26 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए। विशेष अभियान के तहत लगातार वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अभियान 10 मई तक चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट मिले 24 पुलिसकर्मी, भिलाई ट्रैफिक पुलिस ने काटा खुद के विभाग का चालान
वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी
यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी संतोष कौल के अनुसार सोमवार को जांच के दौरान 26 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए। आगे मोबाइल पर बात करते पाए जाने वाले वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी।
शहर के पूर्वी क्षेत्र में विजय नगर, एलआइजी, पलासिया, गीता भवन, रेडिसन, एमआर-10, भंवरकुआं, देवासनाका एवं चाणक्यपुरी, महूनाका, राज मोहल्ला, रामचंद्र नगर, राजवाड़ा सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को समझाइश देने के साथ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की जा रही है।
Source link
#रशतदर #असपतल #म #भरत #ह. #वधयक #ज #स #बत #कर #ल #इदर #म #वहन #चलत #मबइल #पर #बत #करन #वल #चलक #क #डरइवग #लइसस #नरसत



Post Comment