पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर-मुंबई सेंट्रल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सहित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों की अवधि अगस्त…और पढ़ें
HighLights
- पश्चिम रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए।
- इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल अगस्त अंत तक संचालित होगी।
- इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल की अवधि भी बढ़ाई गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर से विस्तारित किए गए हैं। इसमें इंदौर से चलने वाली दो जोड़ी द्विसाप्ताहिक ट्रेनें में इंदौर-मुंबई सेंट्रल एवं इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल शामिल है।
ये है टाइम टेबल
- पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 28 अगस्त तक एवं इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 29 अगस्त तक चलेगी।
- मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 30 अगस्त तक एवं इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 31 अगस्त तक चलेगी। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 30 अगस्त तक एवं हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल 31 अगस्त तक चलेगी।
Source link
#रल #यतरय #क #लए #खशखबर #इदरमबई #और #इदरनजमददन #सपशल #टरन #क #फर #अगसत #अत #तक #बढ



Post Comment